Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 2 साल तक न मोबाइल इस्तेमाल किया न टीवी देखी, किया IIT में टॉप
Headlines

2 साल तक न मोबाइल इस्तेमाल किया न टीवी देखी, किया IIT में टॉप

October 6, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने JEE एडवांस 2020 परीक्षा के 7 दिन बाद रिजल्ट जारी कर दिया है। पुणे के रहने वाले 18 साल के चिराग फलोर ने AIR-1 हासिल की है। चिराग के 396 में से 352 मार्क्स आए हैं। इस सफलता के बाद उनके वड़गांव शेरी स्थित करण आशियाना सोसायटी वाले घर पर जश्न का माहौल है। कोरोना की वजह से लोग फोन और वीडियो कॉल के जरिए बधाइयां दे रहे हैं। टॉप करने के बावजूद चिराग देश के किसी भी इंस्टीट्यूट में दाखिला नहीं लेंगे। उनका सपना मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने का है।

चिराग ने बताया अच्छे रिजल्ट का यकीन था। लेकिन, टॉप करुंगा इसकी उम्मीद नहीं थी। चिराग अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन, टीचर और आकाश इंस्टीट्यूट को देते हैं। उन्होंने बताया कि आईआईटी की तैयारी उन्होंने 9वीं क्लास से ही शुरू कर दी थी। वे हर दिन 8 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे।

इसी साल 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिराग को सम्मानित किया था।

मोदी ने चिराग से कहा था- जो ठान लो, उसे पूरा करके ही छोड़ो

इसी साल जनवरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों बालशक्ति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके चिराग फलोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं। उस वक्त चिराग ने कहा था,”प्रधानमंत्री से मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। वे मेरे रोल मॉडल रहे हैं। जिस तरह का नजरिया उनका देश के लिए है, वैसा ही मैं भी सोचता हूं। मुलाकात के दौरान वे किसी को भी कंफर्टेबल कर देते हैं। उन्होंने कहा था- जीवन में जो ठान लो उसे पूरा करके ही छोड़ो और हमेशा माता-पिता का सम्मान करो।”

टॉप करने के बावजूद देश के किसी इंस्टीट्यूट में दाखिला नहीं लेंगे

आईआईटी में टॉप करने के बावजूद चिराग देश के किसी भी इंस्टीट्यूट में एडमिशन नहीं लेंगे। वे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी, अमेरिका) से इंजीनियरिंग कर रहे हैं। एडमिशन होने के बावजूद कोरोना लॉकडाउन की वजह वे वहां नहीं जा सके हैं। फिलहाल वे ऑनलाइन क्लास जॉइन करते हैं। चिराग ने बताया, “शुरू से ही मेरा सपना एमआईटी जाने का था। लेकिन मैं क्लीयर कर दूं कि मैं सिर्फ पढ़ाई करने के लिए वहां गया हूं, उसके बाद लौट आऊंगा और अपने देश के लिए काम करूंगा।”

भारतीयों के लिए मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने का सपना

चिराग ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उनका सपना मंगल ग्रह पर जाने का है। वे मंगल ग्रह पर भारतवासियों के लिए सैकेंड होम बनाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि जैसे हम देश में एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं, वैसे ही लोग पृथ्वी से मंगल ग्रह तक जा सकें। चिराग ने कहा,”यह मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। प्रधानमंत्री जी कहते हैं अगर आपने कोई लक्ष्य बना लिया तो उसका पीछा तब तक नहीं छोड़ो जब तक वह पूरा नहीं हो जाता। मुझे यकीन है कि एक दिन मुझे इसमें सफलता मिलेगी।”

2 साल तक मोबाइल फोन, टीवी और सोशल मीडिया से दूर रहे

अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए चिराग ने 2 साल तक न मोबाइल फोन इस्तेमाल किया और न ही टीवी देखा। लॉकडाउन की वजह से मजबूरी में उन्हें मार्च में स्मार्टफोन लेना पड़ा। हालांकि, एग्जाम से कुछ दिनों पहले उन्होंने फोन से भी दूरी बना ली थी।

गोलगप्पे खाने के शौकीन

चिराग के पिता पवन कुमार फलोर भी एक बड़ी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनकी मां पूजा देवी हाउसवाइफ हैं। चिराग अपनी बहन लावण्या के सबसे करीब हैं। चिराग को स्पेस के बारे में जानना और रात में तारों को निहारना अच्छा लगता है। मां के हाथ से बने गोलगप्पे बहुत पसंद हैं। सोमवार को भी उन्होंने गोलगप्पे खाकर ही सेलिब्रेट किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसात में 4 सीटों पर खुद मांझी व उनके रिश्तेदार लड़ रहे हैं चुनाव
Next Article शिक्षकों की ऑनलाइन मीटिंग में अचानक चलने लगी अश्लील फ़िल्म

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.