Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 02:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के लिए नयी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अपलोड, जानें चेक करने का पूरा प्रोसेस
Headlines

बिहार के लिए नयी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अपलोड, जानें चेक करने का पूरा प्रोसेस

August 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में तमाम विवादों के बीच SIR का काम पूरा करने के बाद चुनाव आयोग ने आज नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। नई वोटर लिस्ट को चुनाव आयोग के वोटर सर्विस पर अपलोड कर दिया गया है। शुक्रवार को यह प्रारूप सूची सभी जिलों में जिला निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा जारी कर दी गई।अब आधिकारिक वेबसाइट से मतदाता ऑनलाइन भी वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस सूची को जल्द ही चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। अगर उसमें कोई गलती है या नाम नहीं जोड़ा गया है, तो उस पर शनिवार से दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

मतदाता ऐसे कर सकते हैं चेक

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मतदाता अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें। “Roll Type” में SIR Draft 2025 का चयन करें। मांगी गई कैप्चा जानकारी भरें। नीचे दिए गए सूची में अपने बूथ की भाग संख्या चुनें।

Advertisement Advertisement

इसके बाद “PDF डाउनलोड” विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपके भाग संख्या की वोटर लिस्ट पीडीएफ के रूप में डाउनलोड हो जाएगी, जिसमें आप अपना और अपने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम देख सकते हैं। आपके क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास भी वोटर लिस्ट का यह ड्राफ्ट मौजूद है। आप उनसे संपर्क कर अपना नाम और विवरण देख सकते हैं।

यदि वोटर लिस्ट में कोई गलती है या आपका/आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं जोड़ा गया है, तो आप 2 अगस्त से 1 सितंबर तक विशेष कैंपों में जाकर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन विशेष कैंपों का आयोजन प्रखंड सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में किया जाएगा। आवेदन करते समय संबंधित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

सभी जिलों में सौंपी गई प्रारुप सूची

निर्वाचन विभाग के अनुसार, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को यह सूची सौंप दी है। इसके साथ ही जिलों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें भी प्रारूप सूची प्रदान की जा रही है। राज्य स्तर पर भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार में 52 लाख वोटर्स का कट सकता है नाम, SIR के खुलासे से चौंक जाएंगे आप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराष्ट्रपति ने धनबाद IIT (ISM) के होनहारों को नवाजा, विशेष डाक टिकट भी किया जारी
Next Article पटना में कल होगा “पीएम किसान उत्सव दिवस”, प्रधानमंत्री बांटेंगे 20वीं किस्त

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.