Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 02:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना में कल होगा “पीएम किसान उत्सव दिवस”, प्रधानमंत्री बांटेंगे 20वीं किस्त
Headlines

पटना में कल होगा “पीएम किसान उत्सव दिवस”, प्रधानमंत्री बांटेंगे 20वीं किस्त

August 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के वितरण को लेकर 2 अगस्त 2025 को पटना के बापू सभागार, गांधी मैदान में “पी.एम. किसान उत्सव दिवस” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बिहार के उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से इस किस्त का ऑनलाइन वितरण करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी तथा पथ निर्माण मंत्री नीतीन नवीन उपस्थित रहेंगे।

श्री सिन्हा ने बताया कि इस आयोजन में बिहार के सभी 38 जिलों से 5000 से अधिक किसान भाग लेंगे। इनके साथ कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी और कृषक मित्र भी शामिल होंगे। इस मौके पर 74,000 किसानों के बैंक खातों में योजना की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

Advertisement Advertisement

उन्होंने बताया कि अब तक बिहार के 73.88 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल चुका है। इस योजना ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और पारदर्शी प्रणाली के तहत धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी जाती है।

इस आयोजन में मखाना बोर्ड की भी चर्चा होगी, जो मिथिलांचल क्षेत्र के किसानों के लिए विशेष लाभकारी साबित होगा। मखाना उत्पादन को वैश्विक पहचान देने के लिए केंद्र सरकार की यह पहल महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

श्री सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि रोड मैप, फसल विविधीकरण, जल-जीवन-हरियाली, कृषि यंत्रीकरण, कृषि फीडर और ग्रामीण सड़कों से जुड़े विकास कार्यों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे बिहार की कृषि को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी किसानों को दी जा सके।

इसे भी पढ़ें : इस दिन से आम लोगों के लिये खुल जायेगा पटना म्यूजियम, एंट्री फीस… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार के लिए नयी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अपलोड, जानें चेक करने का पूरा प्रोसेस
Next Article PM मोदी काशी को देंगे करोड़ों की सौगात… जानें कब

Related Posts

Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.