अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में 20 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इनमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, राजस्व और शहरी विकास से जुड़े कई अहम फैसले शामिल हैं। नीतीश कैबिनेट ने बायो-एथेनॉल और बायो-डीजल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के मानकों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की अनुमति दी है। इसके साथ ही, सूखाग्रस्त क्षेत्रों में किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सोन, गंडक, कोसी, मोरहर और पुनपुन नदियों के पुनर्भरण अध्ययन के लिए 2.58 करोड़ की मंजूरी दी गई है। शिक्षा विभाग से जुड़े तीन महत्वपूर्ण नियमावलियों को भी मंजूरी दी गई है। इन नियमावलियों के तहत राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लाइब्रेरियन, पीआरटी और सूचना अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने नए पद सृजन और नियमावली 2025 के तहत नियुक्तियों की स्वीकृति दी है।
औद्योगिक क्षेत्र के लिए 70.05 एकड़ जमीन
इसके अलावा, उद्योग विभाग को नवादा जिले में 70.05 एकड़ जमीन का हस्तांतरण किया गया है, ताकि वहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा सके। पटना मेट्रो परियोजना के तहत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए ₹10.49 करोड़ से भूमि हस्तांतरण को भी मंजूरी दी गई है।
छह छोटे हवाई अड्डों के विकास को हरी झंडी
खेल विभाग, राजस्व सलाहकार समिति, होटल निर्माण, इन-बिल्डिंग टेलीकॉम सुविधाएं और UDAN योजना के अंतर्गत छह छोटे हवाई अड्डों के विकास को भी हरी झंडी दी गई है। ये सभी फैसले राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
इसे भी पढ़ें : चंद मिनटों में सॉल्व हो गया चार साल पुराना मसला, फरियादी बोला- थैंक यू DC सर
इसे भी पढ़ें : अपराधियों की काली कमाई जब्त कर पीड़ित परिवारों की मदद करेगी सरकार : DGP
इसे भी पढ़ें : 500 साल पुराना बरगद सहित 32 पेड़ अब कहलाएंगे “विरासत वृक्ष”
इसे भी पढ़ें : बड़का फ्रॉड आसिफ को CID ने दबोचा, खाता से टपा लिया था डेढ़ करोड़

