अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के शहरी क्षेत्रों में अब हप्ते में एक दिन हॉर्न की आवाज से राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने हर रविवार को ‘हॉर्न फ्री डे’ घोषित किया है। इस दिन बिना जरूरत के कोई भी व्हीकल ड्राइवर हॉर्न नहीं बजा सकेगा। परिवहन विभाग ने इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि इसका मकसद ध्वनि प्रदूषण को कम करना और लोगों को शांत माहौल देना है।
क्यों लिया गया यह फैसला :
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि अनावश्यक हॉर्न बजाने से शहरों में ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, जिससे मानसिक तनाव, अनिद्रा और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्वास्थ्य समस्याएँ हो रही हैं। खासकर शहरी इलाकों में यह समस्या गंभीर है। इसलिए, हर रविवार को ‘हॉर्न फ्री डे’ मनाने का फैसला लिया गया है।
विभाग की अपील :
विभाग ने व्हीकल ड्राइवर और आम नागरिकों से अपील की है कि वे रविवार को यातायात नियमों का पालन करें और बेवजह हॉर्न न बजाएं। इस अभियान को सफल बनाने और लोगों को ध्वनि प्रदूषण के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 43 गांव बाढ़ से प्रभावित
इसे भी पढ़ें : अचार खराब होने से बचाना है? अपनाएं ये ज़रूरी टिप्स
इसे भी पढ़ें : ट्रेन में REELS देखने को लेकर रेलवे ने लागू किये सख्त नियम… जानें क्या

