Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 11:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब आपका टीवी स्क्रीन बन जायेगा कंप्यूटर, JIO ने कर दिया शानदार जुगाड़
Headlines

अब आपका टीवी स्क्रीन बन जायेगा कंप्यूटर, JIO ने कर दिया शानदार जुगाड़

July 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Jio
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Nee Delhi : कंप्यूटर की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, रिलायंस Jio ने नया जियो-पीसी लॉन्च किया है। यह एक क्लाउड बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफ़ॉर्म है। जो आपके घर या दफ्तर में मौजूद टीवी स्क्रीन को पलभर में हाईएंड पर्सनल कंप्यूटरमें बदल सकता है। जिन ग्राहकों के पास जियोफाइबर या Jio एयरफाइबर के कनेक्शन हैं, उन्हें जियो-पीसी का इस्तेमाल करने के लिए मंथली प्लान लेना होगा। नए उपयोगकर्ता इस सेवा का एक महीने के लिए मुफ़्त उपयोग कर सकेंगे।

क्लाउड कंप्यूटिंग में यह देश का पहला ‘पे-एज़-यू-गो मॉडल’ है, यानी जितना इस्तेमाल करो उतना पेमेंट करो। कंपनी ने इस सेवा के लिए कोई लॉक-इन पीरियड नहीं रखा है। ग्राहक को रखरखाव का खर्च भी नहीं उठाना पड़ता। किसी महंगे हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के अपग्रेड की आवश्यकता भी नहीं होगी। बस प्लग इन करें, साइन अप करें और कंप्यूटिंग शुरू करें।

Advertisement Advertisement

कंपनी का दावा है कि क्लाउड बेस्ड जियो-पीसी काफी ताकतवर है। इसकी प्रोसेसिंग क्षमता भी शानदार है और यह रोजमर्रा के कामकाज के साथ गेमिंग और ग्राफिक रेंडरिंग जैसे हाईएंड काम भी आसानी से संभाल सकता है। जियो-पीसी जैसी क्षमता वाला कंप्यूटरबाजार में 50 हजार रु से अधिक का मिलता है। दूसरी तरफ जियो-पीसी के प्लान 400 रु प्रतिमाह से शुरू होते हैं। यानी 400 रु प्रतिमाह चुका कर ग्राहक 50 हजार तक की एकमुश्त रकम बचा सकता है। सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को सभी प्रमुख AI टूल्स, एप्लिकेशन्स और 512 GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी।

अब आपका टीवी स्क्रीन बन जायेगा कंप्यूटर, JIO ने लॉन्च किया AI रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो-पीसी’#jiopc #Jiocare #reliance pic.twitter.com/TT3hPmoaN4

— News Samvad (@newssamvaad) July 29, 2025

दुनिया भर के यूजर्स के बीच मशहूर ‘अडोबी एक्सप्रेस’ को जियो-पीसी के ग्राहक मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। ‘अडोबी एक्सप्रेस’ दरअसल एक डिज़ाइन और एडिटिंग टूल है। इसके लिए जियो-पीसी ने अडोबी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है।

जियो-पीसी को इस्तेमाल भी काफी आसान है। ज्यादातर घरों में जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर का सेटटॉप बॉक्स टीवी से कनेक्ट रहता है। करना बस यह है कि कीबोर्ड और कंप्यूटरमाउस के तारों को सीधा जियो सेटटॉप बॉक्स से जोड़ दें। मेन स्क्रीन पर जियो-पीसी ऐप को लॉन्च करें, लॉग इन करें और हो गया जियो-पीसी तैयार।

जियो-पीसी किफायती होने के साथ सुरक्षित कम्प्यूटिंग भी मुहैया कराता है। जियो-पीसी नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा देता है, यह वायरस, मैलवेयर और हैकिंग-प्रूफ है। शॉपिंग, बैंकिंग, ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्राम होम, फोटो , वीडियो जैसा ग्राहक का पर्सनल डेटा सुरक्षित तरीके से क्लाउड में स्टोर रहता है। जिसे एक क्लिक पर एक्सेस किया जा सकता है। यूजर अपनी जरूरतों और प्लान के हिसाब से जियो-पीसी के क्लाउड स्टोरेज को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें : JIO का जबरदस्त धमाका, महज ₹50 में पायें मैचिंग मोबाइल नंबर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिडीह के दो तस्करों को रामगढ़ पुलिस ने दबोचा, 5 क्विंटल डोडा जब्त
Next Article महिला दारोगा ने घूस में मांगे ब्रांडेड कपड़े और कैश, फिर क्या हुआ… जानें

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.