Saraikela : सिर कटी महिला की लाश मामले का खुलासा सरायकेला पुलिस ने कर दिया है। लाश की शिनाख्त 65 साल की भवानी कैवर्तो के तौर पर की गयी। वह सरायकेला के नारायणपुर की रहने वाली थी। इल्जाम है कि उसकी हत्या उसके ही सगे दो पोतों ने कर दी। पुलिस ने दोनों संदेही गुनहगार पोतों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के नाम लक्ष्मण कैवर्तो और चंदन कैवर्तो बताये गये हैं। इस बात का खुलासा आज सरायकेला SDPO समीर कुमार सवैया ने मीडिया के सामने किया।

SDPO ने बताया कि गुजरे 30 मार्च को पुलिस ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के यशपुर रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाईन की पटरी पर एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद की थी। तफ्तीश के लिए SIT का गठन किया गया था। गठित SIT ने जांच शुरु की और संदेही गुनहगारों को उठा लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि डायन बिसाही के शक में अपनी दादी की चापड़ से गला काट कर हत्या कर दी। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दादी का कटा हुआ सिर, हत्या में इस्तेमाल लोहे का चापड़ और बाइक जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इस कांड को सुलझाने में सरायकेला SDPO समीर सवैया, गम्हरिया थानेदार इंस्पेक्टर कुणाल कुमार, एसआई अरुण कुमार महतो, बुधन सिंह बोदरा, एएसआई विशु उरांव, शैलेश कुमार यादव, हवलदार दिलिप पुर्ती, चम्बरु मुदैया और सिपाही सुभाष महतो की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : रांची में नमाज के बाद अमन-चैन की दुआ, तगड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्सली डम्प तहस-नहस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गर्भपात और बच्चे के जन्म के अधिकार को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला… जानें
इसे भी पढ़ें : ताबड़तोड़ एनकाउंटर में जांबाजों के मार गिराये 11 महिला नक्सली सहित 17 माओवादी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कुख्यात चोर धीरज जालान का नेटवर्क ध्वस्त, SSP क्या बोले… देखें