Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:05 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहीं रहे पद्मश्री फोटो जर्नलिस्ट रघु राय, तस्वीरों से झकझोर दिया था दुनिया को
Headlines

नहीं रहे पद्मश्री फोटो जर्नलिस्ट रघु राय, तस्वीरों से झकझोर दिया था दुनिया को

April 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रघु राय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi : देश के दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट और पद्मश्री सम्मान से नवाजे गये रघु राय का रविवार को निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और पिछले दो वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही पत्रकारिता, कला और राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रघु राय को भारत की आत्मा को तस्वीरों में उतारने वाला फोटोग्राफर माना जाता था। उन्होंने अपने कैमरे के जरिए आम लोगों की जिंदगी, बड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम और देश की संवेदनाओं को दुनिया के सामने रखा।

भोपाल गैस त्रासदी की तस्वीरों ने दुनिया को झकझोरा

रघु राय की सबसे चर्चित तस्वीरों में Bhopal Gas Tragedy की तस्वीरें शामिल हैं। उनकी फोटो ने इस दर्दनाक हादसे की भयावहता को पूरी दुनिया के सामने पहुंचाया था। बिना शब्दों के भी उनकी तस्वीरें लोगों को भीतर तक हिला देती थीं। इसके अलावा उन्होंने Bangladesh Liberation War की रिपोर्टिंग भी की थी। उस दौर की उनकी तस्वीरें आज भी इतिहास का मजबूत दस्तावेज मानी जाती हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आम जिंदगी में भी खोज लेते थे असाधारण अर्थ

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए कहा कि रघु राय की नजर आम जीवन में भी असाधारण अर्थ खोज लेती थी। उन्होंने कहा कि उनके कैमरे और तस्वीरों ने अनगिनत कहानियां कही हैं, जो आज भी लोगों की स्मृतियों में जिंदा हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी की तस्वीरों ने पूरे देश को झकझोर दिया था। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, संवेदना की नई परिभाषा दी

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि रघु राय ने फोटोग्राफी में संवेदना की अनिवार्यता को परिभाषित किया। उन्होंने कहा कि भोपाल गैस त्रासदी के अथाह दर्द को दुनिया तक पहुंचाने में उनके फोटोग्राफ्स की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने ईश्वर से रघु राय की आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की।

हरदीप पुरी ने कहा, भारत की आत्मा को कैमरे में कैद किया

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि रघु राय ने अपने दिल और लेंस के जरिए भारत की आत्मा को कैद किया। उन्होंने रोजमर्रा के पलों को भी अनमोल बना दिया। पुरी ने कहा कि उनके निधन से फोटोग्राफी जगत ने अपना सबसे प्रेरणादायक कलाकार, गुरु और साथी खो दिया है। उन्होंने रघु राय को एक अच्छा मित्र और बेहद उदार इंसान बताया।

कांग्रेस नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि रघु राय भारत के अग्रणी फोटोग्राफरों में से एक थे। पांच दशकों से अधिक समय तक उन्होंने फोटो पत्रकारिता को नई ऊंचाई दी। इंदिरा गांधी और बांग्लादेश मुक्ति युद्ध की उनकी तस्वीरें हमेशा याद रखी जाएंगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि रघु राय ने छह दशकों तक भारत की आत्मा को कैमरे में कैद किया। उन्होंने सिर्फ तस्वीरें नहीं खींचीं, बल्कि देश की यादों को सुरक्षित रखा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आम भारतीयों के सुख-दुख, संघर्ष और भावनाओं को तस्वीरों में उतारने वाले रघु राय का जाना बेहद दुखद है। उनकी ऐतिहासिक तस्वीरें उन्हें हमेशा जीवित रखेंगी।

तस्वीरों में हमेशा जिंदा रहेंगे रघु राय

रघु राय सिर्फ एक फोटोग्राफर नहीं थे, बल्कि वे समय के गवाह थे। उन्होंने कैमरे से इतिहास को दर्ज किया। उनकी तस्वीरें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विरासत हैं। उनके जाने से भारतीय फोटो पत्रकारिता ने अपना एक बड़ा स्तंभ खो दिया है।

इसे भी पढ़ें : JET परीक्षा में भारी गड़बड़ी, दो विषयों के पेपर रद्द… देखें JPSC की अधिसूचना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJET परीक्षा में भारी गड़बड़ी, दो विषयों के पेपर रद्द… देखें JPSC की अधिसूचना
Next Article 8वीं पास भी पा सकते हैं नौकरी…जानें पूरी डिटेल्स

Related Posts

बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.