Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 09:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JET परीक्षा में भारी गड़बड़ी, दो विषयों के पेपर रद्द… देखें JPSC की अधिसूचना
Headlines

JET परीक्षा में भारी गड़बड़ी, दो विषयों के पेपर रद्द… देखें JPSC की अधिसूचना

April 26, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
JET
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आज यानी 26 अप्रैल को आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। बोकारो और रांची के दो परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र से जुड़ी गंभीर समस्या के कारण आयोग को दो विषयों की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इससे अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी देखी गई। आयोग ने शिक्षा विषय (Education-009) और उड़िया विषय (Oriya-023) की परीक्षा रद्द कर दी है। दोनों विषयों की नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

बोकारो में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुई परीक्षा

बोकारो के सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर शिक्षा विषय की परीक्षा होनी थी। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। लेकिन वहां पर्याप्त संख्या में प्रश्नपत्र ही नहीं पहुंचे। छात्रों को काफी देर तक इंतजार कराया गया। पहले उन्हें कहा गया कि थोड़ी देर में व्यवस्था हो जाएगी, लेकिन समय बीतता गया और परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। जब दोपहर तक भी स्थिति साफ नहीं हुई, तब छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि वे दूर-दराज के इलाकों से परीक्षा देने पहुंचे थे। किराया खर्च हुआ, समय गया और अंत में परीक्षा ही रद्द कर दी गई। इसे लेकर केंद्र के बाहर हंगामा भी हुआ।

auto

रांची में पढ़ने लायक नहीं था प्रश्नपत्र

रांची के शहीद चौक स्थित एएसटीवीएस डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस केंद्र पर उड़िया विषय की परीक्षा के दौरान अलग तरह की परेशानी सामने आई। यहां छात्रों को जो प्रश्नपत्र मिला, वह ठीक से पढ़ने लायक नहीं था। कई पन्नों पर छपाई साफ नहीं थी। कुछ सवाल समझ ही नहीं आ रहे थे। अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत तुरंत केंद्र प्रशासन से की। मामला आयोग तक पहुंचा, जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया।

आयोग ने जारी की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति

Jharkhand Public Service Commission (JPSC) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 26 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा के दौरान दोनों केंद्रों से शिकायत मिली थी। एक जगह प्रश्नपत्र पर्याप्त नहीं थे, जबकि दूसरी जगह प्रश्नपत्र अपठनीय थे। इसी कारण शिक्षा-009 और उड़िया-023 विषयों की परीक्षा रद्द की गई है। आयोग ने कहा है कि इन दोनों विषयों की अगली परीक्षा की सूचना अलग से दी जाएगी। पूरी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।

छात्रों ने उठाए परीक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना के बाद छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी परीक्षा में इस तरह की लापरवाही गंभीर बात है। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि महीनों की तैयारी के बाद जब परीक्षा केंद्र पहुंचते हैं और वहां ऐसी अव्यवस्था मिलती है, तो मानसिक दबाव भी बढ़ता है। छात्रों ने मांग की है कि दोबारा परीक्षा जल्द कराई जाए और आगे ऐसी गलती न हो, इसके लिए सख्त व्यवस्था की जाए।

अब अगली तारीख का इंतजार

फिलहाल जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द हुई है, वे अब नई तिथि का इंतजार कर रहे हैं। आयोग की अगली घोषणा पर सभी की नजर बनी हुई है। परीक्षा रद्द होने से हजारों छात्रों की योजना अचानक बदल गई है।

इसे भी पढ़ें : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, नालंदा यूनिवर्सिटी में सीधा इंटरव्यू

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIRB जवान के बंद घर में सेंधमारी, 50 लाख का माल पार
Next Article नहीं रहे पद्मश्री फोटो जर्नलिस्ट रघु राय, तस्वीरों से झकझोर दिया था दुनिया को

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.