अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Khunti : खूंटी जिले के खूंटी सदर थाना क्षेत्र में बीती देर रात PLFI उग्रवादियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की। डुगड़गिया स्थित मेसर्स नितेश शारदा क्रशर प्लांट में चार अज्ञात उग्रवादी घुस आए। उग्रवादियों ने प्लांट परिसर में पहुंचते ही कई राउंड फायरिंग की। अचानक हुई गोलीबारी से वहां मौजूद कर्मचारी घबरा गए। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
20 लाख रुपये लेवी की मांग
फायरिंग के बाद उग्रवादियों ने वहां मौजूद लोगों को PLFI का एक लेटर सौंपा। लेटर में क्रशर संचालक से 20 लाख रुपये की लेवी मांगी गई है। साथ ही राशि नहीं देने पर फौजी कार्रवाई की धमकी दी गई है।
जोनल सदस्य के नाम से जारी पत्र
बताया जा रहा है कि यह लेटर PLFI के जोनल सदस्य राजेश यादव के नाम से जारी किया गया है। लेटर मिलते ही प्लांट प्रबंधन में डर का माहौल बन गया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही खूंटी सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
कारोबारियों में खौफ का माहौल
इस घटना के बाद क्षेत्र के क्रशर संचालकों और स्थानीय व्यवसायियों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि उग्रवादियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : बड़ा एनका’उंटर : 1.1 करोड़ के इनामी नक्सली का चैप्टर क्लोज

