Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 22 प्रेमिकाओं का खर्च उठाने के लिए करता था लग्जरी गाड़ियों की चोरी, पुलिस ने दबोचा
Headlines

22 प्रेमिकाओं का खर्च उठाने के लिए करता था लग्जरी गाड़ियों की चोरी, पुलिस ने दबोचा

October 15, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गाजियाबाद। एक शख्स जिसकी एक-दो नहीं बल्कि 22 गर्लफ्रेंड थीं। उसकी लाइफस्टाइल लग्जरी थी। जब शराफत और मेहनत के दम पर खर्च उठाना मुश्किल हो गया तो वह छोटी-मोटी चोरी करने लगा। इससे भी काम नहीं चल रहा था। कुछ तूफानी करने के फेर में उसने लग्जरी चोरी शुरू की। वह मंत्रियों और पुलिस के बड़े अफसरों की गाड़ियां चोरी करने लगा। हरियाणा के स्पीकर, केंद्रीय मंत्री, आईपीएस अफसर, बड़े कारोबारी उसकी लिस्ट में थे। इनकी लग्जरी कारों को पलक झपकते ही चोरी कर लिया। फिर गाड़ियों को मणिपुर और नगालैंड में बेच दिया लेकिन, एक गलती की वजह से वह फरीदाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कविनगर थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आई है। पूछताछ में उसने यहां भी चोरी के कई मामलों का खुलासा किया है।

कविनगर थाना इंचार्ज नागेंद्र चौबे ने बताया कि मुख्य आरोपी रॉबिन को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रिमांड पर उससे पूछताछ हुई तो बागपत के शाहनवाज को गिरफ्तार किया गया। उससे 5 लाख रुपये में फॉर्च्यूनर कार खरीदी थी। पूछताछ में रॉबिन ने हैरान करने वाले खुलासे किए। उसने कहा कि हरियाणा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्त, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, गुड़गांव के आईपीएस अधिकारी, कई विधायकों और कारोबारियों की कारें चोरी की हैं। उसने बताया कि वह 2007 से चोरी कर रहा है। अब तक जगुआर, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर समेत 50 से ज्यादा लग्जरी कारें चोरी कर चुका है। मणिपुर और नगालैंड के बीच इन गाड़ियों को बेचने की बात भी कबूल की। आरोपी ने बातया कि वह पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन चोरी की आदत नहीं छोड़ी।

auto

रॉबिन का चोरी करने का तरीका भी बिल्कुल अलग था। वह सुबह 5 से 7 बजे के बीच बाल्टी लेकर पॉश इलाकों में निकलता था। अधिकारियों, मंत्रियों, बड़े कारोबारियों के घर के बाहर जाकर नौकरों को कार की सफाई के लिए बोलता था। नौकर उसके झांसे में आकर कार बाहर निकाल देते थे। कार धोने के दौरान ही मौका मिलते ही गाड़ी चोरी कर फरार हो जाता था। कई बार तो नौकरों को डांटकर मालिक के नाम पर गाड़ी लेकर भागने की बात भी उसने पुलिस को बताई।

मामले की पड़ताल में जुटी है पुलिस
पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या रॉबिन को ट्रेस करने की थी। सर्विलांस काम नहीं कर रहा था। वह ऑस्ट्रेलिया, दुबई और कनाडा के नंबरों से बात करता था। अपनी 22 गर्लफ्रेंड के खर्च को उठाने के लिए ही वह चोरी करता था। पुलिस रॉबिन से पूछताछ कर दूसरे अन्य मामलों में भी उसकी भूमिका की पड़ताल कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशराब दुकानों पर लंबे समय के लिए लगा ताला, पीने वाले परेशान
Next Article कल अधिकमास का अमावस्या, भूलकर भी न करें ये काम

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.