Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 04:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शराब दुकानों पर लंबे समय के लिए लगा ताला, पीने वाले परेशान
रांची

शराब दुकानों पर लंबे समय के लिए लगा ताला, पीने वाले परेशान

October 15, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची : लॉकडाउन की वजह से लंबे अरसे तक बंद रहने वाली शराब दुकानें खुलीं, तो मयखाने रोशन हुए. लेकिन, गुरुवार से एक बार फिर मयखानों पर ताले लटक गये हैं. इसकी वजह कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं है. सरकार की गाइडलाइन भी नहीं. इस बार झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ ने खुद दुकानों को बंद करने का एलान किया है.

संघ ने 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है और अपनी दुकानें बंद कर दी हैं. झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ ने सरकार के उत्पाद कर बढ़ाये जाने का विरोध किया है. संघ का कहना है कि शराब की बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक गिरावट आ गयी है. इसकी वजह से अनुज्ञप्तिधारी शराब दुकानदारों के लिए दुकान चलाना मुश्किल हो गया है.

Advertisement Advertisement

दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ रहा है. मुश्किल इस कदर बढ़ गयी है कि वे हर महीने पर्याप्त स्टॉक नहीं खरीद पा रहे हैं. झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ ने मांग की है कि वैट के स्तर को वापस 75 फीसदी से घटाकर 50 किया जाये. साथ ही ड्यूटी चार्ज को 5.0 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत किया जाये, जैसा कि मई-जून में किया गया था. उस वक्त माल के उठाव और बिक्री के आधार पर ही ड्यूटी चार्ज किया जा रहा था.

इस संबंध में बुधवार को संघ के सदस्यों ने उत्पाद विभाग के सचिव से मुलाकात की. उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया. खुदरा शराब विक्रेताओं ने सचिव को बताया कि सरकार द्वारा जो स्पेशल एक्साइज ड्यूटी लगाया गया है, उसे एक्साइज ड्यूटी में ही समायोजित कर दिया गया. इसकी वजह से दुकानदारों को ज्यादा पूंजी लगानी पड़ रही है. कोरोना संकट के बीच इतना पूंजी निवेश कर पाना शराब विक्रेताओं के लिए संभव नहीं है.

संघ ने मांग की है कि स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और विलंब शुल्क में हुई वृद्धि को घटाया जाये. साथ ही जेएसबीएल की ओर से सभी ब्रांड की शराब समय पर उपलब्ध कराया जाये. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने जो यह कदम उठाया है, उसकी वजह से शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है. राज्य भर के खुदरा शराब कारोबारी आर्थिक संकट में आ गये हैं.

संघ ने दलील दी है कि अनलॉक 5.0 में भी झारखंड सरकार ने कई आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति नहीं दी है. फलस्वरूप शराब विक्रेताओं को काफी नुकसान हो रहा है. व्यापारिक गतिविधियों में शिथिलता के कारण शराब की बिक्री अभी कम हो रही है. इसी दौरान सरकार ने उन पर स्पेशल टैक्स का बोझ लाद दिया है. इसने उनकी समस्या दोगुनी कर दी है. शराब कारोबारियों ने हालांकि उम्मीद जतायी है कि उत्पाद विभाग जल्द ही इस पर सकारात्मक फैसला लेगा.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचीन को लद्दाख में बड़ा झटका, भीषण ठंड में मरने लगे चीनी सैनिक
Next Article 22 प्रेमिकाओं का खर्च उठाने के लिए करता था लग्जरी गाड़ियों की चोरी, पुलिस ने दबोचा

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.