Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 12:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेसिडेंट और PM ने जताया दुख, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान
Headlines

प्रेसिडेंट और PM ने जताया दुख, रेलवे ने किया मुआवजे का ऐलान

February 16, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रेसिडेंट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीती रात हुए भगदड़ में मारे गये 18 लोगों के प्रति प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने गहरा शोक जताया है। भारतीय रेलवे की तरफ से मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया गया है। प्रेसिडेंट मुर्मू और PM मोदी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने मरने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मु ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कहा– नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोगों की मौत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

Advertisement Advertisement

Deeply anguished to know about the loss of lives in a stampede at New Delhi Railway station. I extend my heartfelt condolences to the bereaved families and pray for speedy recovery of those injured.

— President of India (@rashtrapatibhvn) February 16, 2025

PM मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा– नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं।

Distressed by the stampede at New Delhi Railway Station. My thoughts are with all those who have lost their loved ones. I pray that the injured have a speedy recovery. The authorities are assisting all those who have been affected by this stampede.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 15, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा– दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव इलाज दिया जा रहा है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के संबंध में रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी व अन्य संबंधित अधिकारियों से बात की। दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर सभी को हर संभव सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए। इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले लोगों के परिवारजनों के…

— Amit Shah (@AmitShah) February 15, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा– नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से विनाशकारी खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Devastating news from New Delhi Railway Station. I am extremely pained by the loss of lives due to stampede on Railway platform. In this hour of grief, my thoughts are with the bereaved families. Praying for the speedy of the injured.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 15, 2025

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए एक्स पर लिखा– नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 15, 2025

आर्थिक मदद का ऐलान

भारतीय रेलवे ने मृतक परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक परिजन को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख और मामूली रूप से जख्मी लोगों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : नई दिल्ली भगदड़ में म’रने वाले सबसे ज्यादा बिहार के… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनई दिल्ली भगदड़ में म’रने वाले सबसे ज्यादा बिहार के… देखें लिस्ट
Next Article CM हेमंत सोरेन ने पोस्ट कर लिखा- ‘मन अत्यंत आहत है’… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.