अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Saraikela : सरायकेला सेंट्रल जेल में रेड की गयी है। जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के मकसद से सरायकेला SP के निर्देश पर बीती देर रात यह रेड की गयी। रेड करने गयी टीम ने जेल के चप्पे-चप्पे को खंगाला। कैदियों से पूछताछ भी की गयी। हालांकि इस छापेमारी में टीम को कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। आज यानी शुक्रवार को DSP मुख्यालय प्रदीप उरांव ने बताया कि यह जांच जेल की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए रूटीन प्रक्रिया के तहत की गयी थी। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण रही और जेल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। इस छापामारी टीम में सरायकेला SDPO समीर कुमार सेवइयां, चांडिल SDPO अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्यालय DSP प्रदीप उरांव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री इरफान, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को हटाया
इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिन दहाड़े जेवर कारोबारी को मा’री गो’ली
इसे भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि
इसे भी पढ़ें : शबीना शेख के धराते ही मिला 22 करोड़ का कोकीन, दो विदेशी सहित तीन अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : नदी में नहाती महिला को देख डोली नीयत, फिर… क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें : “…तुमको समझ में नहीं आ रहा है”, TPC का धमकी भरा पोस्टर वायरल
इसे भी पढ़ें : फंदे पर लटकी मिली दो बच्चों की मां, मायके वाले बोले- मा’रकर लटका दिया

