अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : डॉ शशिबाला सिंह को रिम्स का अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यहां याद दिला दें कि बीती देर रात रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया था। संबंधित आदेश रात में ही जारी कर दिया गया था। इसमें कहा गया है कि डॉ. राजकुमार ने पद पर रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स अधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्य को पूरा करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें तीन महीने का वेतन-भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक से पद से हटाया गया है। इस फैसले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी अनुमोदन है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को रिम्स शासी परिषद की 59वीं बैठक के दौरान डॉ राजकुमार के साथ कुछ मुद्दों पर विवाद हुआ था। डॉ राजकुमार फिलहाल टूर पर हैं और उन्होंने निदेशक का प्रभार डीन डॉ शशिबाला सिंह को सौंपा था। वहीं, अब डॉ शशिबाला सिंह को ही रिम्स निदेशक का अंतरिम प्रभार दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री इरफान, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को हटाया
इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिन दहाड़े जेवर कारोबारी को मा’री गो’ली
इसे भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि
इसे भी पढ़ें : शबीना शेख के धराते ही मिला 22 करोड़ का कोकीन, दो विदेशी सहित तीन अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : नदी में नहाती महिला को देख डोली नीयत, फिर… क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें : “…तुमको समझ में नहीं आ रहा है”, TPC का धमकी भरा पोस्टर वायरल
इसे भी पढ़ें : फंदे पर लटकी मिली दो बच्चों की मां, मायके वाले बोले- मा’रकर लटका दिया

