अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh : डीसी शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर हजारीबाग जिले में अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में बुधवार को विष्णुगढ़ और टाटीझरिया थाना क्षेत्रों में संयुक्त छापामारी की गई। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के खरकट्टो गांव में दिनेश यादव के घर और दुकान पर छापा मारा गया। यहां से 8.64 लीटर विदेशी शराब और 23.4 लीटर बियर बरामद की गई।
टाटीझरिया के कई होटलों पर छापा
टाटीझरिया थाना क्षेत्र के गिरिधारी साव के होटल सहित नेशनल हाईवे किनारे स्थित होटल शीतल, होटल यादव जी, संध्या होटल और सन्नी लाइन होटल में भी छापेमारी की गई। यहां से 35 लीटर महुआ शराब मिली। सभी मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें फरार अभियुक्त घोषित किया गया है।
प्रशासन ने की जनता से सहयोग की अपील
सहायक आयुक्त उत्पाद ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें ताकि जिले को नशामुक्त बनाया जा सके।
इसे भी पढ़ें : दो खूंखार हुए नतमस्तक, SP बोले- खत्म होने के कगार पर संगठन
इसे भी पढ़ें : अमन साहू एनका’उंटर मामले में दर्ज होगा ऑनलाइन FIR, HC ने दिया निर्देश

