अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : JJMP के दो खूंखार उग्रवादियों ने आज यानी बुधवार को लातेहार में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित शामिल है। ब्रजेश यादव पांच लाख रुपये का इमानी उग्रवादी है। दोनों उग्रवादियों हिंसा का रास्ता छोड़ जंगल से लौटे और आज पलामू के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, लातेहार एसपी कुमार गौरव, सीआरपीएफ 11वीं बटालियन और एसएसबी 32वीं बटालियन के कमांडेंट के सामने नतमस्तक हो गये। पुलिस अधिकारियों ने उनका गुलदस्ता और बुके देकर स्वागत किया। ब्रजेश यादव को पांच लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा गया।
आईजी बोले… बचे-खुचे उग्रवादी भी करें सरेंडर, नहीं तो…
पलामू के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले में अब पहले जैसी स्थिति नहीं रही। उन्होंने बताया कि 2025 में अब तक 21 उग्रवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। आईजी ने चेतावनी दी कि जंगलों में छिपे उग्रवादी जल्द आत्मसमर्पण करें, अन्यथा पुलिस कार्रवाई में उन्हें निशाना बनाया जाएगा।
SP बोले- टूट रहा उग्रवादियों का हौसला
लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लगातार चल रहे अभियान और स्थानीय लोगों के सहयोग से उग्रवादियों का हौसला टूट रहा है। उन्होंने कहा कि JJMP संगठन अब खत्म होने के कगार पर है और केवल 4-5 सदस्य बचे हैं। एसपी ने बचा हुआ उग्रवादी समूह भी आत्मसमर्पण करने की अपील की।
JJMP के दो खूंखार उग्रवादियों ने आज यानी बुधवार को लातेहार में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित शामिल है। आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा और एसपी कुमार गौरव क्या बोले… देखें pic.twitter.com/T5XzW3zyGX
— News Samvad (@newssamvaad) November 12, 2025
दोनों उग्रवादियों के खिलाफ दर्ज मामले
ब्रजेश यादव गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के कठोकटवा गांव का रहने वाला है। अवधेश लोहरा का घर लातेहार के हेरहंज थाना क्षेत्र के बंदुवा गांव में है। ब्रजेश यादव करीब 20 सालों से उग्रवादी गतिविधियों में एक्टिव था। उन्होंने पहले माओवादी संगठन में काम किया और 2010 में जेल गए। 2018 में रिहा होने के बाद वे JJMP में शामिल हुए और सब-जोनल कमांडर बने। उनके खिलाफ बिशनपुर और चैनपुर थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अवधेश लोहरा पर भी 5 मामले दर्ज हैं। दोनों कई हिंसक घटनाओं और हमलों में शामिल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : अमन साहू एनका’उंटर मामले में दर्ज होगा ऑनलाइन FIR, HC ने दिया निर्देश

