Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 01:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिका में रामभक्तों ने निकाली कार रैली, राम नाम से गूंजे कई शहर
Headlines

अमेरिका में रामभक्तों ने निकाली कार रैली, राम नाम से गूंजे कई शहर

January 15, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Washington : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक सप्ताह पहले राम भक्तों ने अमेरिका के 21 शहरों में कार रैली निकाली। वहीं, राजधानी वाशिंगटन में विश्व हिंदू परिषद ने भगवान राम को समर्पित एक अनूठा ‘टेस्ला’ कार संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

वाशिंगटन के फ्रेडरिक शहर में स्थित श्री भक्त अंजनेय मंदिर के बाहर सौ से ज्यादा राम भक्त शनिवार रात को अपनी-अपनी ‘टेस्ला’ कार लेकर जुटे। उन्होंने टेस्ला कार की मुख्य विशेषताओं में से एक का प्रयोग कर भगवान राम को समर्पित कुछ प्रसिद्ध गाने भी बजाए। टेस्ला कार की इस विशेषता के तहत गाड़ी की हेडलाइट और स्पीकर आपस में जुड़ जाते हैं और हेडलाइट से निकलने वाली रोशनी के बीच गाने की धुन पर लोग नाचते हैं।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की अमेरिका इकाई ने टेस्ला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। विहिप के मुताबिक, 200 से ज्यादा टेस्ला कार मालिकों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से बड़ी संख्या में लोग यहां जुटे। कार्यक्रम के आयोजकों ने ड्रोन से तस्वीरें भी लीं, जिसमें गाड़ियों को इस तरह से खड़ा किया गया था कि ऊपर से देखने में ‘राम’ लिखा हुआ जैसा प्रतीत हो रहा था।

विश्व हिंदू परिषद की वाशिंगटन इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र सापा ने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आज (शनिवार) हमने टेस्ला राम भगवान संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। हम पिछले 500 वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वाली हिंदू पीढ़ी के आभारी हैं।’’

अमेरिका में राम मंदिर समारोह का नेतृत्व कर रही विहिप ने शनिवार को 21 शहरों में कार रैलियों का भी आयोजन किया, जिसमें अटलांटा, ऑस्टिन, बोस्टन, कार्मेल (इंडियाना), उत्तरी कैरोलिना, शिकागो, कोलोराडो, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, और कैलिफोर्निया समेत अन्य राज्य शामिल हैं। विहिप ने कहा कि रविवार को भी इस तरह की और रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : 4 साल में बनी 5200 किमी सड़क, 4600 किमी पर हो रहा काम : सुनील कुमार

इसे भी पढ़ें : 33 जिलों में बारिश, 60 में कोहरे का यलो अलर्ट, ओला भी गिरने का चांस

इसे भी पढ़ें : निलंबित IAS पूजा सिंघल को SC से झटका

इसे भी पढ़ें : 20 राज्यों में कोहरे का अलर्ट, 2 स्टेट में गिरेगा ओला

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलक्षद्वीप जाने को बढ़ानी पड़ी फ्लाइट्स की संख्या… जानें क्यों
Next Article थानेदार और महिला दारोगा गायब, हैरान-परेशान पटना पुलिस

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.