Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 01:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भोरे-भोर एनका’उंटर, गैंगस्टर प्रिंस खान के शू’टर को लगी गो’ली, SP क्या बोले… देखें वीडियो
Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर, गैंगस्टर प्रिंस खान के शू’टर को लगी गो’ली, SP क्या बोले… देखें वीडियो

July 6, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : झारखंड के रामगढ़ जिला स्थित भुरकुंडा इलाके में सोमवार की भोरे-भोर पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। यह एनकाउंटर भुरकुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय बीटीटीआई रिवर साइड परिसर में हुआ। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गैंग के शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जख्मी हालत में दबोच लिया है और उसके पास से हथियार व गोलियां बरामद किए हैं।

रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस ने मिलकर की छापेमारी

रामगढ़ के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इलाके में किसी बड़ी आपराधिक साजिश की इनपुट मिली थी। इसके बाद रांची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस स्पेशल ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम ने सबसे पहले शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा को उसके घर से हिरासत में लिया।

पूछताछ में उगला राज : खंडहर में छिपा रखे थे हथियार

हिरासत में लिए जाने के बाद जब पुलिस ने शिवराज से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने एक बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि गैंगस्टर प्रिंस खान की मदद से जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने उसे चार पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस सप्लाई किए थे। इनमें से दो पिस्टल और गोलियां उसने भुरकुंडा के उसी बंद पड़े केंद्रीय विद्यालय के खंडहरनुमा परिसर में छिपाकर रखी हैं।

हथियार निकालने पहुंची पुलिस पर चला दी गोली

शूटर की निशानदेही पर पुलिस टीम सोमवार की भोर में करीब 4:30 बजे उसे लेकर हथियार बरामद करने बीटीटीआई रिवर साइड स्थित खंडहर पहुंची। वहां जैसे ही हथियार निकालने की बात आई, शिवराज ने पुलिस टीम को चकमा देने की कोशिश की। उसने अचानक छिपाकर रखे हथियार से पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली शिवराज के दाहिने पैर में जा लगी, जिससे वह वहीं जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। घायल शूटर को तुरंत इलाज के लिए भुरकुंडा के सीसीएल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया।

हथियार और गोलियां बरामद, सहयोगी भी धराया

पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान शूटर शिवराज की निशानदेही पर मौके से 2 पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुज्जू इलाके से शिवराज के एक अन्य सहयोगी अनीश अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जेल से छूटते ही दोबारा रच रहा था बड़ी वारदात की साजिश

एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि शिवराज राम एक शातिर और पुराना अपराधी है। वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। अभी हाल ही में पिछले महीने की 14 तारीख को वह जेल से छूटकर बाहर आया था और बाहर आते ही उसने दोबारा अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। वह जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार जमा कर रहा था, लेकिन पुलिस ने वक्त रहते उसकी इस साजिश को नाकाम कर दिया।

#Ramgarh के भुरकुंडा में सुबह-सुबह एनकाउंटर। प्रिंस खान गैंग का शूटर शिवराज पैर में गोली लगने से गिरफ्तार। एसपी मुकेश लूनायत क्या बोले… देखें#JharkhandPolice #Encounter #CrimeNews #TodayNews #LatestUpdates #Jharkhand #newssamvad pic.twitter.com/xvquHPMpHk

— News Samvad (@newssamvaad) July 6, 2026

इस पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए पतरातू के एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है।

इसे भी पढ़ें : हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में बड़ा ब्रेकथ्रू, राजस्थान से दबोचे गए… जानें कौन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 06 जुलाई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article पटना बिपार्ड को मिला वर्ल्ड क्लास ISO सर्टिफिकेट, सीएम सम्राट बोले… जानें क्या

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.