Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 26 April, 2026 • 09:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ड्रग्स नेक्सस तोड़ने को तैयार रांची पुलिस, SSP ने बनाया एक्शन प्लान
Headlines

ड्रग्स नेक्सस तोड़ने को तैयार रांची पुलिस, SSP ने बनाया एक्शन प्लान

April 26, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
SSP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची अब सिर्फ राजधानी नहीं, बल्कि तेजी से बदलते शहर की पहचान बन चुका है। लेकिन इस चमक के पीछे एक कड़वी सच्चाई भी छिपी है… नशे का बढ़ता जाल। स्कूल-कॉलेज के आसपास से लेकर पार्क, खेल मैदान, धार्मिक स्थलों के आसपास और कई मोहल्लों में ड्रग्स का अवैध कारोबार धीरे-धीरे अपनी जड़ें मजबूत कर रहा था। अब इस पर सीधा प्रहार करने की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को रांची SSP राकेश रंजन ने पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की और साफ संदेश दिया… अब नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में बना बड़ा एक्शन प्लान

रविवार की दोपहर 3:30 बजे SSP कार्यालय में हुई इस बैठक में सिटी एसपी पारस राणा, रुरल एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, कोतवाली एएसपी निरिकुल राय, डीएसपी और शहर के प्रमुख थानेदार मौजूद रहे। यह सिर्फ एक सामान्य समीक्षा बैठक नहीं थी, बल्कि रांची को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत रणनीति तय की गई। पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे ड्रग्स नेटवर्क को खत्म करने के लिए होगी।

Advertisement Advertisement

सबसे पहले चिन्हित होंगे ड्रग्स के हॉट स्पॉट

पुलिस की नजर अब उन इलाकों पर है, जहां लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है। ऐसे हॉट स्पॉट्स को चिन्हित किया जाएगा और कई थानों की पुलिस मिलकर संयुक्त अभियान चलाएगी। एसएसपी ने कहा कि सिर्फ पेडलर पकड़ने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सप्लाई चेन को तोड़ना होगा। कौन माल ला रहा है, कहां से आ रहा है, कौन पहुंचा रहा है… पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना टारगेट होगा।

बेल पर बाहर आए अपराधियों की फिर होगी जांच

एनडीपीएस एक्ट और गंभीर अपराध के मामलों में जो आरोपी बेल पर जेल से बाहर आए हैं, उन पर अब पुलिस की विशेष नजर रहेगी। ऐसे अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। यदि वे फिर से अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। SSP का मानना है कि कई बार यही पुराने अपराधी फिर से नेटवर्क खड़ा कर देते हैं, इसलिए इन पर लगातार नजर जरूरी है।

मंदिर, पार्क और खेल मैदान भी रडार पर

रांची के प्रमुख धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल, पार्क, खेल मैदान और भीड़भाड़ वाले इलाके अब पुलिस गश्ती के दायरे में और मजबूती से आएंगे। इन जगहों पर शाम होते ही कई बार नशेबाजी और अड्डेबाजी की शिकायतें सामने आती रही हैं। युवाओं के गलत संगत में जाने की चिंता भी लगातार बढ़ रही थी। अब ऐसे स्थानों पर लगातार निगरानी, गश्ती और अभियान चलाकर स्थिति को कंट्रोल किया जाएगा।

आदतन अपराधियों पर सीसीए की तैयारी

जो अपराधी बार-बार एनडीपीएस एक्ट के मामलों में पकड़े जा रहे हैं, उनके खिलाफ अब सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी है। एसएसपी ने ऐसे आदतन अपराधियों के खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसका मतलब है कि केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उन्हें लंबे समय तक नियंत्रण में रखने की कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर भी सख्ती

बैठक में क्राइम अगेंस्ट वूमेन यानी महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर भी गंभीर चर्चा हुई। SSP राकेश रंजन ने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता सबसे जरूरी है। किसी भी पीड़िता को थाने से निराश होकर वापस नहीं लौटना चाहिए। त्वरित कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

तीनों एसपी करेंगे रोज समीक्षा

इस पूरे अभियान की खास बात यह है कि इसकी निगरानी रोजाना होगी। सिटी, रुरल और ट्रैफिक… तीनों एसपी रोजाना इसकी समीक्षा करेंगे। इससे कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जमीन पर उसका असर दिखेगा। एसएसपी राकेश रंजन ने साफ कहा कि अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार और सख्त रहेगी।

इसे भी पढ़ें : JET परीक्षा में भारी गड़बड़ी, दो विषयों के पेपर रद्द… देखें JPSC की अधिसूचना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article8वीं पास भी पा सकते हैं नौकरी…जानें पूरी डिटेल्स
Next Article 10वीं बोर्ड रिजल्ट में एचएस क्लासेस का दबदबा, हर छात्र ने दर्ज की सफलता

Related Posts

झारखंड

10वीं बोर्ड रिजल्ट में एचएस क्लासेस का दबदबा, हर छात्र ने दर्ज की सफलता

April 26, 2026
Headlines

नहीं रहे पद्मश्री फोटो जर्नलिस्ट रघु राय, तस्वीरों से झकझोर दिया था दुनिया को

April 26, 2026
Headlines

JET परीक्षा में भारी गड़बड़ी, दो विषयों के पेपर रद्द… देखें JPSC की अधिसूचना

April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10वीं बोर्ड रिजल्ट में एचएस क्लासेस का दबदबा, हर छात्र ने दर्ज की सफलता

April 26, 2026

ड्रग्स नेक्सस तोड़ने को तैयार रांची पुलिस, SSP ने बनाया एक्शन प्लान

April 26, 2026

8वीं पास भी पा सकते हैं नौकरी…जानें पूरी डिटेल्स

April 26, 2026

नहीं रहे पद्मश्री फोटो जर्नलिस्ट रघु राय, तस्वीरों से झकझोर दिया था दुनिया को

April 26, 2026

JET परीक्षा में भारी गड़बड़ी, दो विषयों के पेपर रद्द… देखें JPSC की अधिसूचना

April 26, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.