Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:26 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची सदर अस्‍पताल का मॉडल पूरे राज्‍य में होगा लागू : मंत्री इरफान अंसारी
Headlines

रांची सदर अस्‍पताल का मॉडल पूरे राज्‍य में होगा लागू : मंत्री इरफान अंसारी

July 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
इरफान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रांची सदर अस्पताल के आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में देशभर में पहला स्थान प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल ने इतिहास दर्ज किया है। मंत्री गुरुवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में आयो‍जित प्रेस वार्ता कर बोल रहे थे। अंसारी ने कहा कि बाइक एंबुलेंस सेवा जल्‍द शुरू की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधा पहुंचेगी। उन्‍होंने बताया कि सदर अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया पर कार्य हो रहा है। मंत्री ने कहा की झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति के दौर से गुजर रहा है। सदर अस्पताल इसका उदाहरण है। हम पूरे राज्य में इस मॉडल को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण है कि रांची सदर अस्पताल ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर झारखंड को गौरवान्वित किया है। यह अस्पताल इस बात का प्रमाण है कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन हो रहा है। सदर से अब अन्य अस्पताल भी प्रेरणा लेंगे। सदर अस्पताल में अब 44 निजी डॉक्टर सेवा दे रहे हैं जो निःस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा में समर्पित हैं। इसके लिए सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र हैं।

मौके पर अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रांची सदर अस्पताल ने अब तक दो लाख से अधिक आयुष्मान कार्डधारकों को नि:शुल्क उपचार प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। इसमें हृदय, छाती, किडनी रोग जैसे गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हैं। मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक अबू इमरान भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर पहुंची DSP की टीम और कांड होने से बच गया शहर में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 25 जुलाई 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article “आप कपड़े उतारो, बेझिझक…”, कॉमेडी किंग की बेटी का चौंकाने वाला खुलासा

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.