अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिला की लाखों महिलाओं को मई महीने की सम्मान राशि 2500 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इस योजना के पहले चरण में रांची जिले की 3 लाख 25 हजार 51 महिलाओं को उनके बैंक खातों में कुल 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 की राशि भेजी गई है। यह भुगतान पूरी तरह आधार-आधारित है, यानी जिनका आधार बैंक से लिंक था, उन्हें सीधे पैसा मिल गया।
किस इलाके में कितनी महिलाओं को मिली सम्मान राशि
- अनगड़ा – 13,588
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 13,138
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 9,917
- बेड़ो – 16,242
- बुंडू – 6,724
- बुंडू नगर पंचायत – 2,720
- बुढ़मू – 14,362
- चान्हो – 15,998
- हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 16,011
- इटकी – 8,381
- कांके – 26,486
- कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 936
- खलारी – 7,526
- लापुंग – 8,548
- मांडर – 19,309
- नगड़ी – 14,095
- नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 6,545
- नामकुम – 14,097
- नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 5,933
- ओरमांझी – 14,960
- राहे – 7,773
- रातू – 14,673
- सिल्ली – 16,759
- सोनाहातू – 10,687
- तमाड़ – 14,654
- सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 24,989
- अब भी बाकी हैं कई महिलाएं
- सत्यापन और आधार सीडिंग जरूरी
जिन महिलाओं का आवेदन पहले ही मंजूर हो चुका है, लेकिन जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें अभी भुगतान नहीं हुआ है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपील की है कि सभी लाभुक जल्दी से जल्दी आधार सीडिंग करवा लें, ताकि अगली किस्त में उन्हें भी फायदा मिल सके। साथ ही जिनका भौतिक सत्यापन अभी बाकी है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क करें, सत्यापन फॉर्म लें और प्रक्रिया पूरी करें। सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : रांची ले पंजाब जा रहा एक करोड़ का माल चतरा में धराया… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : रांची नगर निगम ने 14 दुकानों को थमाया नोटिस… जानें क्यों



