अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Jamshedpur : जमशेदपुर में नकली शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को टाइगर जयरम महतो की पार्टी JLKM यानी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के एक सक्रिय कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान पटमदा के जाेेेबा गांव निवासी फूलचांद मुर्मू के रूप में हुई है। वह कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन चौक स्थित सरकारी शराब दुकान का कर्मचारी भी बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कई सालों से जमशेदपुर से नकली विदेशी शराब (ब्लैक हॉर्स) लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था। शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने डिमना चौक से उसकी ऑल्टो कार का पीछा किया और करीब 17 किमी तक पीछा करने के बाद बोड़ाम थाना क्षेत्र के जोबा गांव के पास ओवरटेक करने लगी, लेकिन विभाग की गाड़ी को देखते ही फूलचांद ने अपनी कार की रफ्तार तेज कर दी, जिससे उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। इस दौरान उसे हल्की चोटें भी आईं। आबकारी विभाग की टीम ने तत्काल उसे पकड़कर मेडिकल जांच कराई और बाद में जेल भेज दिया। उसकी गाड़ी से 10 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद की गई है। विभाग के अनुसार इस गिरफ्तारी से नकली शराब के नेटवर्क के कई और राज खुलने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : महज 20 रुपये रोज पर कर दिया था लड़कियों को सौदा, RPF ने किया रेस्क्यू
इसे भी पढ़ें : ऑटोमैटिक पिस्टल और देसी कट्टा के साथ दो धराये, दोस्त को देने आये थे तमंचा
इसे भी पढ़ें : खूंटी जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया अरेस्ट, महिला ने लगाए गंभीर इल्जाम
इसे भी पढ़ें : मंडल डैम प्रोजेक्ट को लेकर रेस हुआ प्रशासन, DC-SP ने किया स्थल निरीक्षण
इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो को चाहिये Z श्रेणी की सुरक्षा, गवर्नर से पार्टी सचिव ने किया आग्रह
इसे भी पढ़ें : नगर निगम की बैठक में कुर्ता फाड़ बवाल, गाली-गलौज-हाथापाई के बाद दो पार्षद निलंबित



