अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व-त्योहारों को देखते हुए RMC यानी रांची नगर निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार (08 सितंबर 2025) को प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियंता शाखा, स्वच्छता शाखा और निगम की सभी टीमें शामिल हुईं। बैठक में दुर्गा पूजा से पहले पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने और सड़कों व नालियों की मरम्मत पर जोर दिया गया। अभियंता शाखा ने बताया कि कई जगह खुले नाले, गड्ढे और सड़कों की खराब स्थिति है। स्वच्छता शाखा ने पंडालों के आसपास कूड़ा डंपिंग और साफ-सफाई की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट दी।
प्रशासक ने दिए सख्त निर्देश
अभियंता शाखा की टीम
शनिवार तक सभी पूजा समितियों से मिलकर पंडाल और एप्रोच रोड (आने-जाने का रास्ता) से जुड़ी समस्याओं और ज़रूरी मांगों की जानकारी लें।
इन मांगों पर विशेष अभियान चलाकर 15 दिनों के भीतर काम पूरा करें।
अधीक्षण अभियंता
रोज़ अपनी टीम के साथ बैठक करें।
खुले नालों पर स्लैब ढकने, स्टोन डस्ट / जेएसबी डालने आदि की ज़रूरत का आकलन करें और रिपोर्ट बनाएं।
3–4 दिनों के भीतर सभी खुले नालों को स्लैब से ढकना सुनिश्चित करें।
कार्यपालक अभियंता
टीम के साथ सभी पंडालों के एप्रोच रोड और गली रास्तों की मरम्मत करें।
दुर्गा पूजा से पहले सभी गड्ढों को भरकर सड़क को समतल करें।
स्वच्छता शाखा व एजेंसी
पर्व से पहले संसाधन बढ़ाकर सफाई अभियान तेज करें।
पंडालों के आस-पास साफ-सफाई लगातार सुनिश्चित करें।
हर क्षेत्र की सफाई टीम पूजा समितियों को कचरा प्रबंधन की जानकारी दे और उन्हें डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित करे।
सभी पंडालों और रास्तों पर झाड़ू लगवाएं और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाएं।
जलाशय (वाटर बॉडीज)
दुर्गा पूजा विसर्जन से लेकर छठ पर्व तक तालाबों की सुरक्षा और संरक्षण की योजना बनाएं।
तालाबों में विसर्जन कुंड बनाएं और खतरनाक जगहों को चिन्हित करें।
विद्युत शाखा
पंडालों और रास्तों पर नियमित जांच (पेट्रोलिंग) करें।
अंधेरे वाले स्थान (ब्लैक स्पॉट्स) चिन्हित करें और वहां अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करें।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, अधीक्षण अभियंता, सभी सहायक प्रशासक, कार्यपालक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और नगर प्रबंधक मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : RMC के कसा बड़े बकायेदारों पर शिकंजा, बैंक खाते होंगे फ्रीज, जारी होगा बॉडी वारंट

