Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 3 October, 2026 • 12:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सारण में 500 जवानों और 86 नावों के साथ NDRF-SDRF का महा-ऑपरेशन शुरू
Headlines

सारण में 500 जवानों और 86 नावों के साथ NDRF-SDRF का महा-ऑपरेशन शुरू

October 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सारण
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna / Chhapra : सारण जिले में बाढ़ का पानी नए इलाकों में तेजी से फैलने लगा है। कई प्रखंडों में हालात गंभीर होते देख शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद जिले में युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी राहत टीम मैदान में उतार दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जिले में उतरीं NDRF और SDRF की टीमें, 80 से ज्यादा नावें तैनात

बाढ़ के बढ़ते दायरे को देखते हुए सरकार ने सारण में अतिरिक्त फोर्स झोंक दी है। जिले में पहले से तैनात 8 टीमों के अलावा बेतिया, गोपालगंज, भागलपुर और सुपौल से NDRF की टीमें बुलाई गई हैं। वहीं दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण से SDRF की अतिरिक्त टुकड़ियां सारण पहुंची हैं। अब जिले में NDRF की 12 और SDRF की 7 टीमों को मिलाकर कुल 19 टीमें मोर्चा संभाल रही हैं। राहत कार्य में करीब 500 प्रशिक्षित जवान लगे हुए हैं। जवानों के पास 86 से ज्यादा आधुनिक नावें, लाइफ जैकेट, लाइफबॉय और गहरे पानी में उतरने वाले उपकरण मौजूद हैं। ये टीमें पानी में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा रही हैं।

Advertisement

आसमान से गिराए जा रहे फूड पैकेट, पड़ोसी जिलों से पहुंची मदद

सड़क संपर्क टूटने की वजह से जहां नावें नहीं पहुंच पा रही हैं, वहां वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। शुक्रवार दोपहर तक बाढ़ पीड़ितों के बीच 3 हजार से ज्यादा राशन पैकेट एयर ड्रॉप किए जा चुके हैं, जबकि शाम तक यह आंकड़ा 5 हजार के पार पहुंच गया। खाने-पीने के संकट से निपटने के लिए आसपास के जिलों से भी बड़े पैमाने पर राशन भेजा जा रहा है। पटना से 10 हजार, सिवान से 15 हजार, भोजपुर, बक्सर और वैशाली से 5-5 हजार पैकेट मंगाए गए हैं। इस तरह कुल 40 हजार राशन पैकेट सीधे सारण भेजे जा रहे हैं।

छत छिनने पर 75 हजार पॉलिथीन शीट की व्यवस्था, हेल्पलाइन नंबर जारी

बेघर हुए लोगों के सिर छिपाने के लिए दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और समस्तीपुर से कुल 75 हजार पॉलिथीन शीट मंगवाई गई हैं। प्रशासन का कहना है कि राहत सामग्री के बंटवारे और बचाव काम में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि प्रभावित लोगों तक हर जरूरी मदद पहुंचाई जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या मदद के लिए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1070 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : काम किया है इसलिए पीएम मोदी को बार-बार मौका देती है जनता : सीएम सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार का कुख्यात इनामी अपराधी चतरा में गिरफ्तार, करने वाला था बड़ा कांड
Next Article राशिफल @ 03 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

Headlines

पिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

October 3, 2026
Headlines

JSSC-CGL पेपर लीक : CID ने प्रेस संचालक के करीबी को बोकारो से दबोचा, बांटा था आंसर

October 3, 2026
राशिफल

राशिफल @ 03 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

October 3, 2026

JSSC-CGL पेपर लीक : CID ने प्रेस संचालक के करीबी को बोकारो से दबोचा, बांटा था आंसर

October 3, 2026

राशिफल @ 03 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 3, 2026

सारण में 500 जवानों और 86 नावों के साथ NDRF-SDRF का महा-ऑपरेशन शुरू

October 2, 2026

बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी चतरा में गिरफ्तार, करने वाला था बड़ा कांड

October 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.