अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : मौसम विभाग द्वारा जारी शीतलहर और ठंड की चेतावनी के बाद रांची जिला प्रशासन ने स्टूडेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी स्कूलों में कक्षाओं के संचालन को लेकर आदेश जारी किया है।
कक्षा-KG से कक्षा 6 तक की कक्षाएं 12 से 14 जनवरी तक बंद
आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी स्कूलों में कक्षा-KG से कक्षा 6 तक की कक्षाएं 12 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। प्रशासन ने यह कदम ठंड और शीतलहर के प्रभाव से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।
कक्षा 7 से कक्षा 12 के छात्रों की पढ़ाई सुबह 10 बजे से
स्कूल में कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए पढ़ाई सुबह 10 बजे से शुरू करने का आदेश दिया गया है। इससे छात्रों को सुबह की ठंड में लंबा समय बाहर बिताने से बचाया जा सकेगा।
विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए सुरक्षा दिशा-निर्देश
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनने, गर्म भोजन लेने और ठंड से बचाव के अन्य उपाय करने चाहिए। प्रशासन ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
इसे भी पढ़ें : कड़ाके की ठंड बनी आफत, JPA ने की स्कूल बंद रखने की अपील



