Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 12:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाभी ने लिखी देवर के मौ’त की स्क्रिप्ट, वजह चौंकाने वाली
Headlines

भाभी ने लिखी देवर के मौ’त की स्क्रिप्ट, वजह चौंकाने वाली

February 10, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भाभी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र का लोधमा गांव। चारों तरफ खेत, कच्चे रास्ते और छोटे-छोटे घर। इसी गांव में रहने वाला 28 साल का शंकर नायक भी अपनी जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा था। तीन साल पहले माता-पिता को बीमारी में खो देने के बाद वह बिल्कुल अकेला पड़ गया था। घर में सन्नाटा था, जिम्मेदारियां थीं और एक नई जिंदगी बसाने का सपना भी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर को वह अपना समझता है, वहीं से उसकी मौत की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है।

मां-बाप के जाने के बाद सहारे की तलाश

गांव वालों के मुताबिक माता-पिता की मौत के बाद शंकर टूट सा गया था। ऐसे में उसकी चचेरी भाभी गीता देवी घर के कामकाज में हाथ बंटाने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बात सहारे से शुरू हुई और इश्क-मुश्क तक पहुंच गई। गांव में लोग कानाफूसी करते थे, लेकिन खुलकर कोई कुछ नहीं कहता था। छोटे गांवों में रिश्ते और राज दोनों साथ-साथ चलते हैं।

जब शंकर ने शादी की बात छेड़ी

समय बीतता गया। शंकर ने तय किया कि अब उसे अपना घर बसाना चाहिए। उसने लड़की देखनी शुरू की। यही वह मोड़ था जहां से कहानी ने खतरनाक करवट ली। पुलिस जांच में सामने आया कि गीता देवी नहीं चाहती थी कि शंकर शादी करे। उसे डर था कि शादी के बाद शंकर उससे दूर हो जाएगा। रिश्ते का वह धागा, जो छिपकर बुना गया था, अब खुलने लगा था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर घर में कई बार बहस भी हुई।

साजिश की चुपचाप बुनाई

जांच में खुलासा हुआ कि गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर शंकर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। यह कोई अचानक उठाया गया कदम नहीं था, बल्कि सोच-समझकर रची गई साजिश थी। 9 फरवरी को शंकर को चाय दी गई। रोज की तरह उसने बिना शक किए चाय पी ली। लेकिन उस दिन चाय में कीटनाशक मिला हुआ था। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मुंह से झाग निकलने लगा। घर में खलबली मच गयी। जल्दबाजी में उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बचाया नहीं जा सका।

भाई की शिकायत और खुलती परतें

शंकर के भाई सुकरा नायक ने गीता देवी, बलदेव मछुवा और सोहिनी कुमारी के खिलाफ तमाड़ थाना कांड संख्या 11/26 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो रिश्तों की उलझी हुई गांठें एक-एक कर खुलती चली गईं। प्रेम-प्रसंग, शादी को लेकर विवाद और फिर जहर देने की साजिश। आखिरकार पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया।

गांव में सन्नाटा, सवालों की भरमार

लोधमा गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा है। लोग खुलकर बोल नहीं रहे, लेकिन हर चौखट पर यही चर्चा है कि आखिर एक रिश्ते ने इतनी भयावह शक्ल कैसे ले ली। तमाड़ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बोकारो में ‘खोपड़ी’ पर चला बुलडोजर, अवैध ऑफिस जमींदोज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबोकारो में ‘खोपड़ी’ पर चला बुलडोजर, अवैध ऑफिस जमींदोज
Next Article डाक विभाग का बड़ा अभियान, डाकघर से सीधे लोगों तक पहुंच रहीं सरकारी योजनाएं

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.