Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 08:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘…तो पुरुष को दो-दो पत्नियां रखने की इजाजत देनी पड़ेगी’, क्या बोले गडकरी… देखें
Headlines

‘…तो पुरुष को दो-दो पत्नियां रखने की इजाजत देनी पड़ेगी’, क्या बोले गडकरी… देखें

December 19, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गडकरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : केंद्रीय परिवहन और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाहों को समाज के नियमों और परंपराओं के खिलाफ बताया है। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुये कहा कि ऐसी व्यवस्थायें समाज की संरचना को नुकसान पहुंचा सकती हैं और सामाजिक ढांचे को गिरा सकती हैं। नितिन गडकरी ने यह बातें एक यूट्यूब इंटरव्यू के दरम्यान कही।
इंटरव्यू के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि जब वे लंदन की ब्रिटिश संसद में गये थे, तो वहां के PM और विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनसे पूछा कि उनके देश की सबसे बड़ी समस्या क्या है। गडकरी ने कहा, “मैंने उन्हें गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी जैसी समस्याओं का जिक्र किया। लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि वहां के अधिकांश युवा शादी नहीं कर रहे हैं।”

Nitin Gadkari said live-in relationships are wrong.

He believes people who love each other should get married and take responsibility.

He said live-in relationships are for cowards and lead to more false rape cases and murders of women. pic.twitter.com/NRK8u04zIH

— The Delhi Dialogues (@DelhiDialogues6) December 18, 2024

Advertisement Advertisement

गडकरी ने कहा कि यदि युवा शादी नहीं करेंगे, तो बच्चों का जन्म कैसे होगा और समाज का भविष्य क्या होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की समस्याएं भारतीय समाज में भी गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं। गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि माता-पिता की यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को जन्म दें और उनकी परवरिश करें। उन्होंने कहा, “अगर आप एक दिन कहें कि आपने बच्चों को केवल आनंद के लिए पैदा किया और उनकी जिम्मेदारी नहीं निभाई, तो यह समाज के लिए विनाशकारी होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि लिव-इन रिश्ते और समलैंगिक विवाह समाज की परंपरागत धारणाओं को तोड़ते हैं और इनके कारण भविष्य में गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

गडकरी ने समाज में लिंग अनुपात के असंतुलन पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यदि महिलाओं और पुरुषों का अनुपात बिगड़ता है और महिलाओं की संख्या 1500 हो जाती है जबकि पुरुष 1000 रह जाते हैं, तो हमें पुरुषों को दो पत्नियां रखने की अनुमति देनी पड़ सकती है।” उन्होंने यह भी कहा कि समलैंगिक विवाहों के कारण समाज की संरचना टूट सकती है और यह सामाजिक संतुलन के लिए हानिकारक होगा।

Nitin Jairam Gadkari:
“Live-in relationship is wrong. This will end our Society.
Q- “What if the future of Relationships is that only?”

Gadkari: “There are some norms. Why do you greet your parents? Say, I WON’T. Why do you dress decent? Say, I’ll stay Nak*d.” pic.twitter.com/WSpaoNM6EI

— The Analyzer (News Updates️) (@Indian_Analyzer) December 15, 2024

जब गडकरी से पूछा गया कि क्या आदर्श भारत में तलाक को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं। तलाक का अधिकार होना चाहिए, लेकिन लिव-इन रिश्ते सही नहीं हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे रिश्ते भारतीय समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं के अनुकूल नहीं हैं। गडकरी ने कहा कि “मैंने केवल वही बताया जो मुझे गलत लगा. लेकिन अंततः यह समाज पर निर्भर करता है कि वह क्या अपनाता है और क्या खारिज करता है।”

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 10 जिलों में शीतलहर का प्रकोप, 5 रोज तक घना कोहरा

इसे भी पढ़ें : “झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य जहां…”, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड से ले कर धोती-सारी तक के लिये मंत्री इरफान का बड़ा ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकिसानों के तैयार बीज की खरीद को लेकर क्या बोल गयीं कृषि मंत्री… देखें
Next Article महाकुंभ मेला-2025: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का होगा संचालन

Related Posts

बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.