Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 08:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छुट्टी पर घर आये फौजी को होटल में लोहे के पाइप और बेल्ट से पी’टा
Headlines

छुट्टी पर घर आये फौजी को होटल में लोहे के पाइप और बेल्ट से पी’टा

July 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फौजी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ramgarh (Dharmendra Pradhan) : रामगढ़ के पटेल चौक पर स्थित होटल क्वालिटी इन में छुट्टी पर घर आए एक फौजी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। श्रीनगर में तैनात सेना के जवान गणेश मुंडा ने होटल मालिक और उनके कर्मचारियों पर बदतमीजी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जवान ने इस मामले को लेकर रामगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मोबाइल चार्ज करने को लेकर हुआ झगड़ा

शिकायत के मुताबिक, आर्मी जवान गणेश मुंडा बीते 3 जून से कर्मा (कुज्जू ओपी क्षेत्र) स्थित अपने गांव छुट्टी पर आए हुए हैं। मंगलवार की रात को वह अपने छोटे भाई मुकेश मुंडा और दोस्त महेंद्र महतो के साथ रांची से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे रात का खाना खाने के लिए पटेल चौक के होटल क्वालिटी इन में रुके। खाना खाते समय गणेश के मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई थी, जिस पर उन्होंने होटल के स्टाफ से चार्जर मांगा। होटल के कर्मचारियों ने उनका मोबाइल लिया और उसे चार्जिंग पर लगा दिया।

फोन वापस मांगने पर बढ़ा विवाद

खाना खाने के बाद जब गणेश होटल से बाहर निकले, तो उन्हें याद आया कि उनका मोबाइल तो अंदर ही छूट गया है। इसके बाद उन्होंने होटल के बोर्ड पर लिखे नंबर पर फोन किया और अपना मोबाइल वापस मांगा। आरोप है कि होटल संचालक ने रात में फोन देने से मना कर दिया और कहा कि मोबाइल अगले दिन सुबह मिलेगा। जब जवान ने उनसे कहा कि वह फौज में हैं और उनके फोन पर ड्यूटी से जुड़े जरूरी या इमरजेंसी कॉल आ सकते हैं, तो होटल वाले भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे।

लोहे के पाइप और बेल्ट से हमले का आरोप

लिखित शिकायत में कहा गया है कि इस बातचीत के कुछ ही देर बाद होटल संचालक दो गाड़ियों में कई लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गया। उन लोगों ने आते ही स्टील के पाइप और बेल्ट से हमला कर दिया। इस मारपीट में जवान गणेश मुंडा को काफी चोटें आईं, वहीं बीच-बचाव करने आए उनके भाई मुकेश मुंडा के सिर पर भी गंभीर चोट लगी। हंगामा बढ़ने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को संभाला और जवान का मोबाइल वापस दिलाया। पुलिस दोनों भाइयों को थाने ले गई, जहां उनकी इंजरी रिपोर्ट तैयार कराकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

फौजी ने लगाई न्याय की गुहार

अस्पताल में इलाज करा रहे फौजी गणेश मुंडा का कहना है कि अगर देश की सेवा करने वाले एक सैनिक के साथ सरेआम इस तरह की गुंडागर्दी हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी तरफ, रामगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि जवान की तरफ से आवेदन मिल चुका है। मामले की पूरी सच्चाई जानने के लिए निष्पक्ष जांच की जा रही है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : भाजपा का ऐलान- कल मशाल जुलूस और तीन को जमशेदपुर बंद… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा का ऐलान- कल मशाल जुलूस और तीन को जमशेदपुर बंद… जानें क्यों
Next Article जब सब्र का बांध टूटा, तो सामने आई भाई के हैवा’नियत की दास्तान

Related Posts

झारखंड

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026
राशिफल

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ईंट लदे मिनी ट्रक ने टेंपो के उड़ाए परखच्चे, महिला की तड़पकर मौत, भड़का गुस्सा

October 13, 2026

राशिफल @ 13 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 13, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.