अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। गुजरे 10 अगस्त को अरगोड़ा थाना क्षेत्र में जिस जगह एक बेकाबू फॉर्च्यूनर कार ने कोहराम मचाकर तीन लोगों की जिंदगी छीन ली थी, उसी जगह से महज 50 मीटर की दूरी पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने तहलका मचाया है। आज यानी शुक्रवार की रात करीब 9:15 बजे एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक ठेले में जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया। कार अरगोड़ा चौक की ओर से हरमू की तरफ जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ठेले के परखच्चे उड़ गये। वहीं, ठेला वाला बेतरह जख्मी हो गया। आसपास से जुटे लोग जख्मी ठेले वाले को अस्पताल ले गये। वहीं, एक्सीडेंट की फैली खबर के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल टक्कर मारने वाली इनोवा कार की तलाश में जुट गयी है।

इसे भी पढ़ें : दामाद ने पहले सास को उतारा मौ’त के घाट, फिर खुद…
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्सलियों को तीखी चोट, भारी मात्रा में हथियार बरामद
इसे भी पढ़ें : बेकाबू फॉर्च्यूनर ने राजधानी में मचाया कोहराम, दो की गयी जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “जब तक नरेंद्र मोदी PM हैं…” NDA से अलग होने की बात पर चिराग का बड़ा खुलासा

