Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 12:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बेवफाई और नाजा’यज संबंध का शक, विवाहिता और युवक को अर्धन’ग्न कर घुमाया
Headlines

बेवफाई और नाजा’यज संबंध का शक, विवाहिता और युवक को अर्धन’ग्न कर घुमाया

July 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : झारखंड के पाकुड़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बूढ़ीडूबा गांव में कथित नाजायज संबंध और बेवफाई के शक में एक विवाहिता और एक युवक को ऐसी खौफनाक सजा दी गई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पति और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर कानून को अपने हाथ में लिया और दोनों पीड़ितों के साथ जमकर अमानवीय व्यवहार किया।

कपड़े फाड़े और पूरे गांव में घुमाया

मिली जानकारी के मुताबिक, पति को अपनी पत्नी पर किसी और युवक के साथ नाजायज संबंध का शक था। उसे शक था कि उसकी बीवी उसे धोखा दे रही है। उससे बेवफाई कर, दूसरे मर्द के साथ नाजायज रिश्ता बना चुकी है। इसी बात से नाराज होकर पति और गांव के कुछ लोगों ने मिलकर महिला और उस युवक को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ का क्रूर चेहरा सामने आया। दोनों के कपड़े फाड़ दिए गए और उन्हें अर्धनग्न हालत में पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और कुछ लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।

वीडियो वायरल होने पर जागी पुलिस

यह शर्मनाक वाकया तब सामने आया जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद अमड़ापाड़ा थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस की टीम ने आनन-फानन में बूढ़ीडूबा गांव पहुंचकर दोनों पीड़ितों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने तुरंत दोनों को सुरक्षित स्थान पर भेजा और उनका मेडिकल कराया।

40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस मामले को लेकर पुलिस बेहद सख्त नजर आ रही है। पीड़िता के बयान के आधार पर अमड़ापाड़ा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों समेत करीब 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अलग-अलग गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

इलाके में तनाव, आरोपियों की तलाश जारी

इस घटना के बाद से पूरे इलाके के लोगों में काफी गुस्सा और आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का बड़ा एक्शन : जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP को पद से हटाया… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत का बड़ा एक्शन : जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP को पद से हटाया… जानें क्यों
Next Article बिहार में 427 अधिकारियों का रातों-रात तबादला

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
Headlines

हाई-फाई होटल, लो-क्लास किचन : पटना के 5 बड़े होटलों में सड़ा मीट और एक्सपायरी सामान जब्त

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026

हाई-फाई होटल, लो-क्लास किचन : पटना के 5 बड़े होटलों में सड़ा मीट और एक्सपायरी सामान जब्त

October 9, 2026

डीसी मेघा ने सुनी समस्याएं, बोली- न काटने पड़े दफ्तरों के चक्कर, समय पर करें काम

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.