अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने सोमवार को अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई प्रमुख सीटों से उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
महुआ से खुद मैदान में उतरेंगे तेजप्रताप
तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि वे महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह वही सीट है जहां से उन्होंने 2015 में जीत दर्ज कर राजनीति में कदम रखा था। तेजप्रताप का कहना है कि यह चुनाव “जनता की आवाज़ और युवाओं के सम्मान” का चुनाव होगा।
मनेर सीट पर आरजेडी और एनडीए को चुनौती
तेजप्रताप यादव ने पटना की चर्चित मनेर सीट पर भी उम्मीदवार की घोषणा की है। यहां से उनकी पार्टी के टिकट पर शंकर यादव मैदान में उतरेंगे। शंकर यादव, आरजेडी के भाई वीरेंद्र और एनडीए उम्मीदवार दोनों को कड़ी चुनौती देंगे। तेजप्रताप पहले ही कह चुके हैं कि वह मनेर से भाई वीरेंद्र को हराने के लिए मजबूत उम्मीदवार देंगे।
युवाओं को दी बड़ी हिस्सेदारी
सूत्रों के मुताबिक, जनशक्ति जनता दल की पहली सूची में कई युवा चेहरे, छात्र राजनीति से जुड़े नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। तेजप्रताप यादव का कहना है कि उनकी पार्टी युवाओं की ताकत के साथ बिहार में नई राजनीति की शुरुआत करेगी और जनता को साफ-सुथरा विकल्प देगी।

इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ नेता अरुण सिंह का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव

