अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन सोमवार को राज्य समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन ने विनोद कुमार पांडेय की माता जलेश्वरी देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री और विधायक ने परिजनों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने विनोद कुमार पांडेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया। मालूम हो कि 12 अक्टूबर 2025 को जलेश्वरी देवी का निधन हो गया था। वे अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें : तेजप्रताप यादव ने जारी कर दी पहली लिस्ट, युवाओं को दिया मौका
इसे भी पढ़ें : ANM ने दिखाया साहस और BPM को उठा ले गयी ACB… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : त्योहारों से पहले इंडिगो का तोहफा, हवाई टिकटों पर भारी छूट
इसे भी पढ़ें : वरिष्ठ नेता अरुण सिंह का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव
इसे भी पढ़ें : जनसुराज पार्टी आज जारी करेगी दूसरी लिस्ट, 100 नामों का हो सकता है ऐलान

