Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 08:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेजस्वी का बड़ा आरोप – “वोटर लिस्ट में नहीं है मेरा नाम”, EC ने तुरंत दिया कड़ा जवाब
Headlines

तेजस्वी का बड़ा आरोप – “वोटर लिस्ट में नहीं है मेरा नाम”, EC ने तुरंत दिया कड़ा जवाब

August 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तेजस्वी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शनिवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि मतदाता सूची के प्रारूप में उनका नाम नहीं है, और पूछा, “जब नाम ही नहीं है, तो मैं चुनाव कैसे लड़ूंगा?” तेजस्वी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में अपना मतदाता पहचान पत्र (EPIC) दिखाते हुए चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप पर अपना नाम खोजने की कोशिश की, लेकिन उनका नाम नहीं दिखा। उन्होंने इसे चुनाव आयोग की बड़ी लापरवाही और लाखों गरीबों के साथ अन्याय बताया। तेजस्वी यादव ने कहा, “हम पहले से कह रहे हैं कि चुनाव आयोग गलत कर रहा है। आज इसका सबूत सामने है। मेरे जैसे नेता का नाम नहीं है, तो आम लोगों के नाम कैसे होंगे?”

मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। हम चुनाव कैसे लड़ेंगे?
ताज्जुब की बात है!- श्री @yadavtejashwi जी।

{EPIC- RAB2916120} pic.twitter.com/HjxS3rTwHX

— Office of Tejashwi Yadav (@TejashwiOffice) August 2, 2025

auto

हालांकि तेजस्वी यादव के इन आरोपों पर तुरंत ही EC यानी निर्वाचन आयोग ने जवाब देते हुए उनका खंडन किया। आयोग ने कहा कि तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची के प्रारूप में पूरी तरह मौजूद है। आयोग ने एक मतदान केंद्र की सूची भी जारी की, जिसमें तेजस्वी यादव का नाम फोटो समेत 416वें नंबर पर दिखाया गया है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि ड्राफ्ट लिस्ट में उनका नाम शामिल है और तकनीकी कारणों से ऐप पर सर्च में कुछ समय के लिए दिक्कत आ सकती है। तेजस्वी यादव का नाम मतदाता सूची में न केवल शामिल है, बल्कि उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पुस्तकालय भवन, क्रम संख्या 416 पर दर्ज है। पूर्व में उनका नाम मतदान केंद्र संख्या 171, क्रम संख्या 481 पर था।

यहां याद दिला दें कि एक अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया था। इसके बाद से विपक्ष लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर पुनरीक्षण कार्य में अनियमितता के आरोप लगा रहा है। तेजस्वी यादव और चुनाव आयोग के बीच इस ताजा विवाद ने आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

इसे भी पढ़ें : CM नीतीश की तेजस्वी को दो टूक- अपने पिता का कार्यकाल देखें, शाम होते ही…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबगैर पासपोर्ट और वीजा के भेज देता था अमेरिका, कैसे… राज खोल गये SP
Next Article नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : इन 2.56 लाख कर्मियों का मानदेय किया दोगुना

Related Posts

बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.