Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 01:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बगैर पासपोर्ट और वीजा के भेज देता था अमेरिका, कैसे… राज खोल गये SP
Headlines

बगैर पासपोर्ट और वीजा के भेज देता था अमेरिका, कैसे… राज खोल गये SP

August 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमेरिका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Hazaribagh : न पासपोर्ट, न वीजा, न इमिग्रेशन… फिर भी अमेरिका तक पहुंचा देता था यह गिरोह। इसका नेटवर्क इतना तगड़ा कि भेद पाना मुश्किल था। जब इस बात की भनक हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को लगी, तो उन्होंने इस नेटवर्क को ही ध्वस्त कर दिया। SP अंजनी अंजन की टीम ने मास्टरमाइंड सहित पांच लोगों को धर दबोचा। यह गिरोहडंकी रूट के जरिए लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजता था। गिरोह के मास्टरमाइंड का नाम उदय कुमार कुशवाहा बताया गया। एसपी अंजनी अंजन ने शनिवार को मीडिया को बताया कि उदय कुमार मूल रूप से टाटीझरिया, हजारीबाग का रहने वाला है, लेकिन वह पिछले 45 सालों से अमेरिका में रह रहा था और वहां बिजनेस करता था। उसके पास अमेरिकी नागरिकता और ओवरसीज सिटीजनशिप कार्ड भी है। इस गिरोह का खुलासा सोनू कुमार नामक युवक की शिकायत से हुआ, जिसे अमेरिका में अवैध रूप से रहने के आरोप में डिपोर्ट कर दिया गया था। जांच में सामने आया कि उदय लोगों को नौकरी का झांसा देकर उन्हें ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, पनामा और ग्वाटेमाला होते हुए अमेरिका पहुंचाता था। इसके एवज में वह लाखों रुपये वसूलता था।

पुलिस के अनुसार, अब तक गिरोह ने 12 लोगों को अमेरिका भेजा है। सोनू कुमार को भी इसी तरीके से अमेरिका भेजा गया था। लेकिन रास्ते में उसे ग्वाटेमाला में माफिया के कब्जे में 50 दिनों तक रखा गया। इस दौरान उसे सिर्फ एक वक्त का खाना दिया गया और कंटेनर में छिपाकर रखा गया। सोनू की रिहाई के बदले उदय ने उसके पिता से 45 लाख रुपये वसूले। पैसे देने के बावजूद अमेरिका बॉर्डर पर सोनू को गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। चार महीने बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

भारत लौटने के बाद सोनू ने हजारीबाग पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। गिरोह में उदय के अलावा दर्शन प्रसाद, लालमोहन प्रसाद, चौहान प्रसाद और शंकर प्रसाद भी शामिल हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस इस मामले को गंभीर अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और धोखाधड़ी के रूप में देख रही है और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : बनारस की सिपाही बिटिया ने अमेरिका में गाड़ा बुलंदी का झंडा… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार की लोककला ‘मधुबनी पेंटिंग’ को मिला नया मंच… जानें कैसे
Next Article तेजस्वी का बड़ा आरोप – “वोटर लिस्ट में नहीं है मेरा नाम”, EC ने तुरंत दिया कड़ा जवाब

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.