अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ‘तेजस्वी संदेश रथ’ को राबड़ी आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से पार्टी अपनी योजनाओं और घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी। लालू यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर सभी के साथ न्याय होगा और लोगों के हक व अधिकारों की रक्षा की जाएगी।
वहीं, तेजस्वी यादव ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनकी सरकार बनने पर बिहार में 125 की जगह 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा, पेंशन योजना के तहत राशि को 1100 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया जाएगा और अधिक से अधिक नौकरियां प्रदान की जाएंगी। ‘तेजस्वी संदेश रथ’ इन वादों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगा।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ‘निश्चय रथ’ भी चर्चा में है, जो हरियाणा से बनकर बिहार लाया गया है। नीतीश इस रथ के जरिए चुनाव प्रचार करेंगे। बिहार में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों की गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
इसे भी पढ़ें : सूर्या हांसदा का एनका’उंटर फर्जी, CBI करे जांच : जयराम महतो
इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो जयराम अचानक पहुंचे JSSC के दफ्तर, फिर…

