अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Chatra : चतरा जिले के टंडवा में बीती शाम दहशत का माहौल तब बन गया जब NTPC फ्लाई एश लोडिंग क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीन नकाबपोश बदमाश एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और आते ही दो हाइवा ट्रकों को निशाना बनाया। गोलीबारी में एक हाइवा के केबिन पर गोलियां लगीं, लेकिन चालक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया।
फायरिंग के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर अमन साहू गैंग के नाम से एक पर्चा छोड़ दिया। इस पर्चे में साफ चेतावनी दी गई है कि बिना “मैनेजमेंट” से समझौता किए काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है।

Also Read : सात रोज तक होगी झमाझम बारिश, 26 जिलों में अलर्ट जारी
Also Read : पाकुड़ में न्याय, विकास और मानवीय सरोकार का संगम… जानें
Also Read : राशिफल @ 21 सितंबर 2025… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Also Read : क्रशर कारोबारी मोहसिन खान को आया PLFI का धमकी भरा फोन, बोला…
Also Read : अपराध जगत में तेजी से फन फैला रहे कुख्यात उत्तम यादव का एनका’उंटर
Also Read : JUT में 16 महीने से लटका नामांकन, B.Tech करने वालों की बढ़ी बेचैनी



