Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 10:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अलमीरा खुली, यादें बिखरीं : शादी से लौटे परिवार को लगा बड़ा सदमा
Headlines

अलमीरा खुली, यादें बिखरीं : शादी से लौटे परिवार को लगा बड़ा सदमा

February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Dharmendra Pradhan, Bhurkunda) : भुरकुंडा की शांत मानी जाने वाली पटेलनगर सीसीएल कॉलोनी में बुधवार की रात ऐसी वारदात हुई, जिसने एक परिवार की खुशियों को पल भर में गम में बदल दिया। शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि उनके बंद घर के भीतर चोरों ने ऐसा कहर बरपा रखा है, जो जिंदगी भर का दर्द दे जाएगा।

खुशी-खुशी लौटे, लेकिन दरवाजे पर मिला…

पटेलनगर निवासी संतोष मिश्रा परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बलिया में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कई दिनों बाद घर लौटने की खुशी चेहरे पर थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने घर का ताला खोलने की कोशिश की, ताला नहीं खुला। बार-बार चाबी घुमाई गई, मगर नाकाम रहे। यहीं से मन में आशंका घर करने लगी। आखिरकार हथौड़ी से ताला तोड़ा गया। जैसे ही दरवाजा खुला, घर के अंदर का नजारा देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

auto

अलमीरा खुली, बिखरा पड़ा अतीत

कमरे में अलमीरा खुली थी। कपड़े, कागजात और कीमती सामान फर्श पर बिखरे पड़े थे। यह सिर्फ चोरी नहीं थी, बल्कि वर्षों की मेहनत और परिवार की यादों पर सीधा हमला था। संतोष मिश्रा की आंखों में गुस्सा नहीं, बल्कि बेबसी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि चोरी गए जेवरात सिर्फ गहने नहीं थे, बल्कि पीढ़ियों से संभालकर रखी गई विरासत थी।

चार–पांच लाख के जेवर, जिनसे जुड़ी थीं यादें

चोर अलमीरा से पुराने समय के चांदी के चार जोड़ा बेरा (पैर में पहनने वाले), दो हसली, चांदी की गले की चेन, कान की बाली और एक सोने की चेन ले गए। इन जेवरात की बाजार कीमत भले ही चार से पांच लाख रुपये आंकी जा रही हो, लेकिन परिवार के लिए इनकी कीमत भावनाओं से कहीं ज्यादा थी। घर की महिलाओं के लिए यह सिर्फ नुकसान नहीं, बल्कि असुरक्षा का एहसास भी था।

ताला तोड़ा, चोरी की और दूसरा ताला लगाकर निकल गए

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी की और जाते-जाते घर में रखा दूसरा ताला गेट पर लगा दिया। यही वजह रही कि परिवार जब लौटा, तो ताला खुला ही नहीं। यह चोरों की चालाकी और तैयारी की ओर इशारा करता है।

पुलिस मौके पर, सवाल कई

घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा थानेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर का मुआयना किया, परिवार से बातचीत की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

दहशत में कॉलोनी के लोग

इस वारदात के बाद पटेलनगर सीसीएल कॉलोनी में दहशत का माहौल है। लोग सवाल कर रहे हैं… अगर बंद घर ही सुरक्षित नहीं हैं, तो भरोसा किस पर करें? कई लोग अब रात में जागकर पहरा देने और अतिरिक्त ताले लगाने की बात कर रहे हैं।

पुलिस की अपील

भुरकुंडा पुलिस लगातार लोगों से अपील करती रही है कि घर बंद कर बाहर जाने से पहले थाने को सूचना दें, ताकि गश्ती के दौरान पुलिस बंद घरों पर नजर रख सके। लेकिन अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा… चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : राजधानी के कोकर में खू’न से सनी मिली बॉडी, इलाके में सनसनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी के कोकर में खू’न से सनी मिली बॉडी, इलाके में सनसनी
Next Article मुकेश अंबानी का ऐलान : ₹10 लाख करोड़ निवेश से भारत बनेगा AI पावरहाउस

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.