Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 16 April, 2026 • 02:17 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मुकेश अंबानी का ऐलान : ₹10 लाख करोड़ निवेश से भारत बनेगा AI पावरहाउस
Headlines

मुकेश अंबानी का ऐलान : ₹10 लाख करोड़ निवेश से भारत बनेगा AI पावरहाउस

February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अंबानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह जियो ने देश में इंटरनेट और डेटा को सस्ता किया, अब वैसा ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए किया जाएगा। अंबानी ने इसे “इंटेलिजेंस एरा” का आरंभ बताया और कहा, “भारत इंटेलिजेंस किराये पर नहीं ले सकता। अब हर भारतीय AI का लाभ उठा सकेगा।”

₹10 लाख करोड़ का निवेश, गीगावॉट-स्केल AI इंफ्रा

अंबानी ने बताया कि अगले सात साल में जियो और रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर AI के लिए ₹10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे। इसका उद्देश्य भारत में मजबूत AI ढांचा तैयार करना और आने वाले दशकों के लिए देश की आर्थिक ताकत बढ़ाना है। जामनगर में कंपनी ने मल्टी-गीगावॉट AI-रेडी डेटा सेंटर पार्क बनाने की योजना बनाई है। 2026 के अंत तक 120 मेगावॉट की क्षमता शुरू होगी और भविष्य में इसे गीगावॉट स्तर तक बढ़ाया जाएगा। पूरी योजना ग्रीन एनर्जी पर आधारित है।

Advertisement Advertisement

हर जगह पहुंचेगी AI की ताकत

जियो अपने नेटवर्क के जरिए देशभर में AI की कंप्यूटिंग पावर उपलब्ध कराएगा। इसका मतलब यह है कि AI सेवाएं अब स्कूल, अस्पताल, दुकानों और खेतों तक आसानी से, तेज़ और कम लागत में पहुंचेंगी।

भारतीय भाषाओं में AI

अंबानी ने खास जोर दिया कि जियो AI हर भारतीय भाषा में काम करेगा। ताकि किसान, छात्र, युवा और छोटे व्यवसायी अपनी भाषा में इसका फायदा उठा सकें। इसी के तहत कई प्लेटफॉर्म लॉन्च किए गए हैं:

  • जियो शिक्षा AI – स्कूल और शिक्षा के लिए
  • जियो आरोग्य AI – स्वास्थ्य सेवाओं के लिए
  • जियो कृषि – किसानों के लिए
  • जियो भारत IQ – आम उपयोग के लिए

AI नौकरियों के लिए नए अवसर

AI को लेकर चिंता करने वालों को अंबानी ने भरोसा दिया कि AI नौकरियां नहीं छीनगा। बल्कि यह नई, उच्च-कौशल वाली नौकरियां और अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा, “AI वह मंत्र है जो हर यंत्र को तेज, बेहतर और स्मार्ट तरीके से काम करने की शक्ति देता है। इसे आधुनिक अक्षय पात्र की तरह देखें।”

प्रधानमंत्री मोदी के विजन को नई गति

अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विज़न की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मदद करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की यह AI पहल ग्लोबल साउथ के लिए भी प्रेरक मॉडल बन सकती है।

इसे भा पढ़ें : शिक्षा की तस्वीर बदलने उतरा जियो, बिहार-झारखंड में AI की नई शुरुआत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअलमीरा खुली, यादें बिखरीं : शादी से लौटे परिवार को लगा बड़ा सदमा
Next Article ACB के शिकंजे में सिल्ली अंचल का अमीन… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

सारंडा में एनकाउंटर के बीच IED ब्लास्ट, जख्मी जवान रांची एयरलिफ्ट

April 16, 2026
Headlines

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026
Headlines

“…तो 500 राहुल सिंह पैदा होंगे”, कुख्यात गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारंडा में एनकाउंटर के बीच IED ब्लास्ट, जख्मी जवान रांची एयरलिफ्ट

April 16, 2026

सीएम हेमंत सोरेन की बंगाल चुनाव में एंट्री, ममता के लिए करेंगे चुनावी सभाएं

April 16, 2026

“…तो 500 राहुल सिंह पैदा होंगे”, कुख्यात गैंगस्टर का पोस्ट वायरल

April 16, 2026

राशिफल @ 16 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 16, 2026

धनबाद में रांची नंबर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक लहूलुहान

April 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.