Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 18 April, 2026 • 04:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची की रातों का काला सच : मोबाइल पर डील, फिर सेज सजाने भेज दी जाती थी लड़कियां
Headlines

रांची की रातों का काला सच : मोबाइल पर डील, फिर सेज सजाने भेज दी जाती थी लड़कियां

March 1, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची में जिस्मफरोशी के गंदे धंधे के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस नेटवर्क की महिला सरगना समेत आठ लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि शहर के कुछ इलाकों में बड़े पैमाने पर सेज सजाने का गंदा काम कराया जा रहा है। बताया गया कि लड़कियों को बाहर से बुलाकर होटलों और किराए के मकानों में रखा जाता है और ग्राहकों को वहीं भेजा जाता है। सूचना की पुष्टि के बाद सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। रविवार को लालपुर, चुटिया और आसपास के इलाकों में एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान महिला सरगना समेत आठ लोग पकड़े गए।

सरगना भी महिला, लड़कियां भी पीड़ित

सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार इस रैकेट की कमान एक महिला के हाथ में थी। वह पश्चिम बंगाल और अन्य इलाकों से लड़कियों को काम का झांसा देकर रांची बुलाती थी। यहां उन्हें अलग अलग जगहों पर रखा जाता और फिर ग्राहकों से सौदा तय कर भेजा जाता था। पुलिस की पूछताछ में कुछ लड़कियों ने बताया कि उनकी माली हालत बहुत बढ़िया नहीं है। किसी के घर में बीमारी थी तो किसी पर कर्ज का बोझ। कुछ को नौकरी का लालच दिया गया था। शहर में बेहतर जिंदगी की उम्मीद लेकर आई ये लड़कियां धीरे धीरे इस जाल में फंसती चली गईं।

Advertisement Advertisement

मोबाइल और सोशल मीडिया से चलता था धंधा

यह रैकेट खुलेआम नहीं बल्कि बहुत सावधानी से चलाया जा रहा था। ग्राहकों से संपर्क मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के जरिए किया जाता था। लोकेशन आखिरी समय पर भेजी जाती थी ताकि किसी को भनक न लगे। आसपास रहने वाले लोगों को भी अक्सर यह अंदाजा नहीं होता था कि उनके बगल में क्या चल रहा है।

पुलिस की सख्ती और आगे की जांच

सिटी एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार महिला का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पहले भी जेल जा चुकी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं। शक है कि इसमें दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां शामिल थीं। गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस यह भी देख रही है कि जिन लड़कियों को पकड़ा गया है, उनमें से कौन मजबूरी में इस काम में आई और किसे बहला फुसलाकर लाया गया। पुलिस ने साफ कहा है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें : ससुराल आए दामाद की मिली निर्वस्त्र ला’श, कोयल नदी ने उगला खामोश राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleससुराल आए दामाद की मिली निर्वस्त्र ला’श, कोयल नदी ने उगला खामोश राज
Next Article फंदे से लटकती मिली मिथिलेश ठाकुर की लाश, तफ्तीश शुरू

Related Posts

Headlines

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, गृह विभाग का आदेश जारी

April 18, 2026
Headlines

रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं

April 18, 2026
Headlines

अब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान

April 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को ‘Z’ कैटेगरी सुरक्षा, गृह विभाग का आदेश जारी

April 18, 2026

रामगढ़ में डीसी ऋतुराज की एंट्री, बोले- आखिरी व्यक्ति तक पहुंचेंगी योजनाएं

April 18, 2026

अब रांची ग्रामीण में दिखेगा गौरव गोस्वामी का दम, रुरल एसपी ने संभाली कमान

April 18, 2026

सिंह मेंशन के ‘किंग’ के करीबी को घर में घुसकर मा’री गोली, फिर…

April 18, 2026

झारखंड में 46 IPS अधिकारी इधर से उधर, गौरव गोस्वामी बने रांची के रूरल एसपी

April 18, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.