Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 10:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंधेरी गलियों में चला DSP का ऑपरेशन, भोर तक ध्वस्त हो गया बड़ा नेटवर्क
Headlines

अंधेरी गलियों में चला DSP का ऑपरेशन, भोर तक ध्वस्त हो गया बड़ा नेटवर्क

December 11, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DSP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : शहर सो रहा था। चौक-चौराहों पर सिर्फ स्ट्रीट लाइटें जल रही थीं। घरों की खिड़कियां बंद थीं। लेकिन उसी रात एक पुलिस अधिकारी की आंखों में नींद नहीं थी। वर्दी के भीतर निर्णय की कड़ाई और चेहरे पर एक शांत दृढ़ता… यह वही रात थी जब कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने अपनी टीम के साथ सुखदेवनगर में ब्राउन शुगर के एक और बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।

सूचना मिली, लेकिन इस बार जिम्मेदारी बड़ी थी

रात करीब दस बजे रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को इंफॉर्मेशन मिली कि सुखदेवनगर में नशा बेचने का काम चल रहा है। इसके बाज एसएसपी ने आगे का टास्क नशे का जानी दुश्मन माने जाने वाले अधिकारी डीएसपी प्रकाश सोय को सौंपा। डीसपी प्रकाश सोय ने टास्क सुना और तुरंत फैसला किया… “आज की रात सिर्फ इंफॉर्मेशन इकट्ठा करने की नहीं है, कार्रवाई की है।” ऐसा लगा जैसे उन्हें पता था कि अगर देरी की गई तो यह जाल और फैल जाएगा।

Advertisement Advertisement

कुम्हार टोली की तंग गलियों में जोखिम भरा कदम

कुम्हार टोली की गली के बाहर पुलिस की गाड़ी रुक गयी। , टीम अंदर पैदल गई। हर मोड़ पर अंधेरा था, हर दरवाजा बंद। लेकिन DSP प्रकाश सोय आगे-आगे चल रहे थे, जैसे उन्हें पता हो कि इस रास्ते का हर मोड़ कहां ले जा रहा है। अमित सोनी के घर की छापामारी की गयी। अमित सोनी अपने घर में मौजूद था। पुलिस ने अलमारी खोली तो कपड़ों के बीच से 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर मिले। अमित की आंखें झुकी थी। पूछने पर उसका जवाब था, “सासाराम से लाता हूं… यहां बेच देता हूं। कपड़ों के बीच छिपी 20.58 ग्राम ब्राउन शुगर जब मिली तो टीम के जवानों की आंखें हैरानी से फैल गईं। लेकिन प्रकाश सोय शांत थे। उन्होंने हौले से हस इतना कहा… “यह शुरुआत है।”

रातू रोड की गली में दूसरा ऑपरेशन

अमित की जानकारी ने पूरी दिशा बदल दी। अब टारगेट था रातू रोड की अखिल मेमोरियल स्कूल गली। समय था रात के ढाई बजे। पूरी गली नींद में डूबी थी, पर डीएसपी प्रकाश सोय की चाल तेज थी। उन्हें पता था कि यह कार्रवाई लंबी हो सकती है। रेड की गयी, घर के अंदर अनिकेत उर्फ सिनु और उसका भाई सोनू मिले। दोनों की पैंट से ब्राउन शुगर के पैकेट निकले।

अनिकेत उर्फ सिनु

अंधेरे कमरे में मिली अनीशा और बिस्तर में छिपे लाखों रुपये

जब तलाशी आगे बढ़ी तो एक कमरे में अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु सोती हुई मिली। महिला एएसआई पुष्पम कुमारी ने उठाया तो पहले उसने उठने से ही मना कर दिया। लेकिन डीएसपी प्रकाश सोय ने बिना आवाज ऊंची किए सिर्फ इतना कहा… बिस्तर हटाइए। फिर जब बिस्तर का कंबल हटाया गया, तो उसके साथ चुपचाप सो रहा था 5 लाख 82 हजार रुपये कैश। अनीशा का चेहरा उस कमरे में सबसे ज्यादा बोझिल था। उसने कबूल किया कि यह पैसा ब्राउन शुगर बेचकर ही जुटाया गया है। वह भी इस धंधे का हिस्सा है।

रात भर चली ऑपरेशन

DSP प्रकाश सोय की टीम ने रात से सुबह तक बिना रुके कार्रवाई की। हर कमरे की तलाशी, हर जवाब का इंतजार, हर शक की जांच। और फिर रात खत्म होने तक 33.18 ग्राम ब्राउन शुगर, 5.82 लाख रुपये, एक स्कॉर्पियो और एक स्कूटी जब्त किए गए। वहीं, कुल चार लोग गिरफ्तार हुए। गिरफ्तार लोगों के नाम अनिकेत कुमार उर्फ सिनु, उसकी पत्नी अनीशा कुमारी उर्फ अन्नु, अमित कुमार सोनी उर्फ अमित सोनी और सोनू कुमार बताये गये।

नशे के इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने के बाद डीएसपी प्रकाश सोय की आंखों में सुकून था, लेकिन संतोष नहीं। उन्होंने जाते-जाते कहा- हमने एक ठिकाना पकड़ा है, पर असली लड़ाई अभी बाकी है।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

नशे का गंदा धंधा करने वाले पति-पत्नी, देवर समेत चार लोगों को दबाचने में डीएसपी प्रकाश सोय, डीएसपी प्रभात कुमार बेक, सुखदेवनगर थानेदार इंस्पेक्टर सुनिल कुमार कुशवाहा, महिला एएसआई पुष्पम कुमारी, एसआई बजरंग टोप्पो, बबलू बेसरा, अमित कुमार और एएसआई बिनोद सोनी की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ नौ महीने की शादी और जवान की संदिग्ध मौ’त, पूरे गांव में सन्नाटा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइन जिलों में घना कोहरा, अलर्ट जारी
Next Article सुरसंड की सड़क हुई खू’न से लाल, चीख-चित्कार से दहल उठा इलाका… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
Headlines

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026
हजारीबाग

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.