अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Utter pradesh : यूपी में पछुआ हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। कोहरे और धुंध ने हालात और भी खराब कर दिए हैं। कुशीनगर और बहराइच सहित कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी नीचे पहुंच गई।
इधर, आज से प्रदेश में हवा का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसकी वजह से पूर्वा हवाएं चलेंगी। इसके असर से अगले तीन दिनों में रात का तापमान 3–4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि हवा में ठंड और गलन अभी भी बनी रहेगी। जिन जिलों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे है, वहां पारा सामान्य या उससे ज्यादा हो सकता है।
घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी
तराई के कई जिलों में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
गोरखपुर
कुशीनगर
महाराजगंज
सिद्धार्थनगर
बलरामपुर
श्रावस्ती
बहराइच
लखीमपुर खीरी
बरेली
पीलीभीत
बृहस्पतिवार को गोरखपुर और बरेली में कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जबकि बलिया, शाहजहांपुर और मुरादाबाद में दृश्यता 50 मीटर दर्ज हुई।
कोहरे का येलो अलर्ट
इन जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है—
देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर व आसपास के इलाके।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन के तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन रातें थोड़ी कम ठंडी हो सकती हैं।

