Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 04:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिम्स-2 पर सियासत से आहत मंत्री, सभी दलों से सहयोग की अपील
Headlines

रिम्स-2 पर सियासत से आहत मंत्री, सभी दलों से सहयोग की अपील

February 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिम्स-2
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय पर हो रही राजनीति को पीड़ादायक बताया है। उन्होंने साफ कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष सहित सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान-2 यानी रिम्स-2 के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी है।

रिम्स शासी निकाय की अहम बैठक

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि रांची स्थित रिम्स में शासी निकाय की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठोस रणनीति पर चर्चा की गई।

रिम्स में बढ़ रहा मरीजों का दबाव

डॉ. अंसारी ने कहा कि रिम्स में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रोगी प्रवाह प्रबंधन को और प्रभावी बनाना जरूरी है, ताकि इलाज के दौरान किसी भी मरीज को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। यही कारण है कि रिम्स में अब पहले से कहीं ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

बेहतर इलाज के लिए नई पहल

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य हर मरीज को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। इसके लिए नई तकनीकों को अपनाया जा रहा है, डॉक्टरों की बहाली हो रही है और पैथोलॉजी लैब को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मैनपावर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मरीजों को सम्मानजनक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

रिम्स-2 पर राजनीति नहीं, जनहित जरूरी

रिम्स-2 को लेकर उठ रहे सवालों पर डॉ. अंसारी ने स्पष्ट कहा कि उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है। न किसी की जमीन पर नजर है और न कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा। उन्होंने विपक्ष के नेताओं से आग्रह किया कि रिम्स-2 के निर्माण में सहयोग करें। उनका कहना था कि उनका एकमात्र उद्देश्य यह है कि पैसों की कमी के कारण किसी मरीज का इलाज न रुके।

दूसरे राज्यों में इलाज की मजबूरी

स्वास्थ्य मंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि झारखंड के कई मरीज गंभीर इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर हैं। वहां इलाज पर भारी खर्च होता है और कई बार जान भी नहीं बच पाती। उन्होंने कहा कि कई परिवारों को अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार भी दूसरे राज्यों में करना पड़ता है, जो बेहद दुखद स्थिति है।

सभी दलों से एकजुट होने की अपील

डॉ. इरफान अंसारी ने सभी नेताओं से हाथ जोड़कर अपील की कि रिम्स-2 के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यह कदम लाखों लोगों की जान बचाने और राज्य को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में मददगार होगा। अंत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसे मानवीय विषय को राजनीति से ऊपर रखकर सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार
Next Article पत्नी के मोबाइल में आशिक का कॉल देख हुआ झगड़ा, फिर बहा खू’न

Related Posts

Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Headlines

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026
Headlines

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.