Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 12:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाईवे पर भयंकर टक्कर, 8 की गई जान, 45 जख्मी
Headlines

हाईवे पर भयंकर टक्कर, 8 की गई जान, 45 जख्मी

August 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हाईवे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में बीती देर रात हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अरनिया थाना क्षेत्र के घटाल गांव के NH-34 पास तेज रफ्तार कंटेनर ने श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग जख्मी हुए हैं। जख्मियों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है, जो वेंटिलेटर पर हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय, एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ पूर्णिमा सिंह समेत चार थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

auto

अस्पतालों में भर्ती जख्मी

  • कैलाश अस्पताल में 29 लोग भर्ती, जिसमें 6 (दो बच्चे सहित) को मृत घोषित किया गया।
  • मुनी सीएचसी में 18 लोग भर्ती, जिसमें 2 की मौत।
  • जटिया अस्पताल में 10 लोग भर्ती।

कैसे हुआ हादसा : 

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि हादसा बीती देर रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर के पास हुआ। कासगंज जिले के सोरो थाना क्षेत्र के रफायदपुर गांव के करीब 60-61 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के हनुमान गढ़ जिले में गोगामेडी मंदिर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में कई लोग सड़क पर बिखर गए। कंटेनर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, और ट्रैक्टर को मौके से हटा दिया गया है।

मृतकों के नाम :

  1. ईयू बाबू (40 वर्ष, ट्रैक्टर चालक), मिलकिनिया, सोरो, कासगंज
  2. रामबेटी (65 वर्ष), रफातपुर, सोरो, कासगंज
  3. चांदनी (12 वर्ष), रफातपुर, सोरो, कासगंज
  4. घनीराम (40 वर्ष), मिलकिनिया, सोरो, कासगंज
  5. मोक्षी (40 वर्ष), मिलकिनिया, सोरो, कासगंज
  6. शिवांश (6 वर्ष), मिलकिनिया, सोरो, कासगंज
  7. योगेश (50 वर्ष), रफातपुर, सोरो, कासगंज
  8. विनोद (45 वर्ष), रफातपुर, सोरो, कासगंज

जख्मियों की हालत 

जख्मियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जबकि बाकी की हालत स्थिर बताई जा रही है। जख्मियों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।

पुलिस की कार्रवाई

प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जख्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस वाहन और एंबुलेंस की मदद ली गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और कंटेनर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : थानेदार से लेकर SP-IG तक के बदल गए मोबाइल नंबर… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleथानेदार से लेकर SP-IG तक के बदल गए मोबाइल नंबर… देखें लिस्ट
Next Article बच्चे को जन्म देते ही चल बसी प्रसूता, अस्पताल में बवाल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.