Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 5 November, 2026 • 11:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुंदा की रात खू’न से लाल, TSPC गुटों की आपसी जंग में दो ढेर
Headlines

कुंदा की रात खू’न से लाल, TSPC गुटों की आपसी जंग में दो ढेर

December 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
TSPC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Chatra : कुंदा थाना क्षेत्र का छोटा सा गांव गेंद्रा रविवार की रात उस वक्त दहल उठा, जब TSPC नक्सली संगठन से जुड़े दो गुटों के बीच पुराना विवाद अचानक हिंसक टकराव में बदल गया। देर रात की खामोशी गोलियों की आवाज से टूट गई और कुछ ही मिनटों में गांव की गलियां खून से लाल हो गईं।

घर तक पहुंचा विवाद, शुरू हुई फायरिंग

प्रत्यक्ष सूत्रों के मुताबिक, रविवार देर रात देवेंद्र गंझु अपने कुछ साथियों के साथ श्याम भोक्ता के घर पहुंचा। दोनों के बीच पहले से चला आ रहा आपसी विवाद फिर उभर आया। बात बढ़ी तो घर के भीतर ही गोलियां चलने लगीं। अचानक हुए इस हमले में श्याम भोक्ता और उसका साला गोपाल भोक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो की मौके पर मौत, गांव में मची अफरातफरी

गोलीबारी के दौरान हालात पलट गए। देवेंद्र गंझु और उसका एक साथी चूरामन गंझु वहीं ढेर हो गए। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घरों में दुबक गए और पूरा इलाका सहम गया।

घायलों को रांची किया गया रेफर

घायल श्याम भोक्ता और गोपाल भोक्ता को पहले प्रतापपुर और फिर डाल्टनगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुराना नक्सली कनेक्शन आया सामने

जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष TSPC नक्सली संगठन से जुड़े रहे हैं। देवेंद्र गंझु संगठन का पूर्व सदस्य था, जिस पर 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं श्याम भोक्ता भी टीएसपीसी से जुड़ा रहा है और एनआईए के एक मामले में अभियुक्त है। पुलिस मान रही है कि यह वारदात किसी बड़े नक्सली ऑपरेशन से ज्यादा आपसी रंजिश का नतीजा है।

घटना के बाद फरार आरोपी, पुलिस पर दबाव

घटना के बाद से इसमें शामिल अन्य लोग फरार हैं। कुंदा थाना पुलिस ने इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है। बोकारो आईजी सुनील भास्कर पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने चतरा एसपी को साफ निर्देश दिया है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो।

गांव में दहशत, पुलिस तैनात

दो नक्सलियों की मौत के बाद गेंद्रा गांव और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों के लिए यह रात सिर्फ एक वारदात नहीं, बल्कि उस डर की याद बन गई है जो सालों से नक्सल हिंसा के साथ इस इलाके में मौजूद है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिलहाल ठंड से राहत नहीं, लगातार गिर रहा पारा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएनएमडीसी स्टील लिमिटेड में निकलीं अप्रेंटिस की बंपर Vacancy
Next Article मोबाइल स्क्रीन से शुरू हुई कहानी ले ली एक किशोरी की जान

Related Posts

झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Headlines

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026

CM सम्राट ने लिया गंगा घाटों का जायजा, अफसरों से बोले- छठ व्रतियों को रत्ती भर भी न हो परेशानी

November 5, 2026

कृषि मंत्री का सीधा संदेश- नौजवान संभालें प्राकृतिक खेती, महिलाएं बनें एग्री-बॉस

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.