Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 10:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डिविजनल अकाउंट ऑफिसर को उठा ले गयी निगरानी की टीम… जानें क्यों
Headlines

डिविजनल अकाउंट ऑफिसर को उठा ले गयी निगरानी की टीम… जानें क्यों

January 10, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
निगरानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Khagaria : खगड़िया जिले में सरकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। डीआरडीए परिसर स्थित स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्यालय के प्रमंडलीय लेखा अधिकारी (Divisional Accounts Officer) शिशिर कुमार राम को निगरानी विभाग ने 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

संवेदक का बकाया भुगतान रोकने का आरोप

आरोप है कि लेखा अधिकारी शिशिर कुमार राम ने एक संवेदक का बकाया भुगतान करने के बदले रिश्वत की मांग की। संवेदक संजय कुशवाहा ने बताया कि उसने बालू आपूर्ति का कार्य किया था और उसका 10 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान लंबित था। मूल बिल खो जाने के कारण उसने बिल की फोटोकॉपी जमा की थी। इसे जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर ने पास कर दिया था, लेकिन लेखा अधिकारी ने जानबूझकर फाइल रोक रखी।

Advertisement Advertisement

रिश्वत की मांग और लंबा समय तक परेशान किया

संवेदक के अनुसार, पहले 20 हजार रुपये की मांग की गई थी, बाद में सौदा 18 हजार रुपये में तय हुआ। पिछले दो महीनों से अधिकारी उसे लगातार दौड़ा रहा था। पहले फंड नहीं आने का बहाना बनाया गया और बाद में सीधे तौर पर पैसे की मांग की जाने लगी। संजय ने बताया कि विभाग में कई अन्य ठेकेदार भी इसी तरह परेशान किए जा रहे हैं।

निगरानी विभाग की जांच और जाल बिछाना

संवेदक की शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए गए। इसके बाद शुक्रवार को जाल बिछाया गया। निगरानी विभाग की नौ सदस्यीय टीम खगड़िया पहुंची और गुप्त रूप से कार्यालय के आसपास तैनात हो गई।

रंगे हाथों गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

जैसे ही संवेदक संजय कुशवाहा ने तयशुदा राशि 18 हजार रुपये लेखा अधिकारी को दी, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पटना ले जाया गया। डीएसपी श्याम बाबू ने बताया कि शिकायत पूरी तरह सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें : थाना से महज 20 मीटर दूर 50 लाख की लूट… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसहरसा में निगरानी टीम की बड़ी छापेमारी, कैश और जेवर जब्त
Next Article बच्चों से बुजुर्गों तक, अनगड़ा स्वास्थ्य मेला में हर चेहरे पर मुस्कान

Related Posts

Headlines

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026
Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जॉब के नाम पर जाल, पैसे भी गए और पढ़ाई भी रुकी… जानें

April 28, 2026

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.