Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गोलीबारी में जख्मी युवक ने तोड़ा दम, तीन रोज पहले हुआ था हमला
Headlines

गोलीबारी में जख्मी युवक ने तोड़ा दम, तीन रोज पहले हुआ था हमला

July 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
युवक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : बागबेड़ा के हरहरगुट्टू में बीते 11 जुलाई की देर रात गोली लगने से जख्मी युवक आशीष कुमार भगत ने सोमवार को दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि 9 जुलाई को ही आशीष को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसके दोस्तों ने पुलिस को तीन लोगों के नाम बताये हैं। कुछ दिनों पहले साई मंदिर के पास आशीष का उन तीन युवकों से झगड़ा हो गया था, मारपीट भी हुई थी। तब स्थानीय लोगों ने मामला सुलझा दिया था। दोस्तों का दावा है कि उसी झगड़े को लेकर आशीष को गोली मारी गई।

घटना शुक्रवार देर रात बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित साई कॉम्प्लेक्स के समीप हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के समय गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक आशीष को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अंततः सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

Advertisement Advertisement

आशीष कुमार भगत दर्रा-खल्ली का कारोबार करता था। उसका घर हरहरगुट्टू पुलिया के पास लाल बिल्डिंग के समीप था। पुलिस ने स्पॉट से कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उसके परिचितों का कहना है कि इस घटना को रंजन सिंह, बाबू सिंह उर्फ टेपर, राहुल यादव उर्फ छोटू, शुभम प्रसाद और सूरज दास ने अंजाम दिया और वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और संदेही गुनहगारों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का EC पर बड़ा आरोप, कहा – फर्जी तरीके से अपलोड हो रहा फॉर्म

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसोमवार व्रत में बनाएं ये स्पेशल डिश, नहीं महसूस होगी कमजोरी
Next Article इजराइल ने किया हवाई हमला, हमास के तीन खूंखार आतंकवादी समेत 10 ढेर

Related Posts

Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Headlines

घर से बुलाकर का’ट डाला, दम तोड़ने से पहले बता गया हमलावरों के नाम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के 18 अफसरों को मिली खास जिम्मेदारी… जानें क्या

April 28, 2026

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026

UPSC 2026: अंतिम दिनों में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, पूरी गाइड यहां

April 28, 2026

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.