अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : बेड़ो थाना परिसर में बीती रात कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ गाड़ियों को भी तोड़ डाला। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किया। डीएसपी अशोक कुमार राम ने मीडिया को बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में हमला बोल दिया।
डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान बिना प्रशासनिक इजाजत के मैदान में जेसीबी चला दी गयी। जानकारी मिलने पर CO यानी सर्किल ऑफिसर प्रताप मिंज के साथ जाकर उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं, मैदान के समीप सरना स्थल के अतिक्रमण को हटाने के लिए सीओ ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का आश्वासन दिया। साथ ही सीओ ने नोटिस की एक कॉपी समाज के लोगों को सौंपी। इसके बाद अचानक लगभग ढाई से तीन सौ की संख्या में लोग आक्रोशित होकर शनिवार की रात थाना परिसर में घुस आए।
इस बवाल में थानेदार देव प्रताप प्रधान, एएसआइ बिमलेश चौधरी, आशीष रंजन, भानू प्रसाद रजक सहित अन्य पुलिसकर्मियों को चोट आई है। डीएसपी ने कहा कि हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : भाभी का सिर किया धड़ से अलग, फिर क’टी मुड़ी लेकर घूमता रहा सड़क पर
इसे भी पढ़ें : ATM में फंसा कार्ड, फिर दनादना कटते चले गये एक लाख रुपये… जानें
इसे भी पढ़ें : 18 DM सहित 47 IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : सारंडा जंगल में IED ब्ला’स्ट, जलावन चुनने गया शख्स जख्मी
इसे भी पढ़ें : ‘बिंगोमोड़ वायरस’ साइबर क्रिमिनल्स का नया हथियार, रहें अलर्ट
इसे भी पढ़ें : बिहार-झारखंड में JIO का जलजला, पौने चार लाख नये मोबाइल ग्राहक जोड़े



