अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कांटाटोली चौक के पास रविवार को एक कपड़े की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह से दुकान के पीछे स्थित एक घर में छह से ज्यादा लोग फंस गए। तेज धुआं और आग की वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था। हालांकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से एस्बेस्टस की सीट को तोड़कर बाहर निकाला गया। दम घुटने की वजह से 59 साल के बुजुर्ग एनुल आलम की मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आलम गारमेंट्स नामक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। लोअर बाजार थानेदार दयानंद ने बताया कि आग में दम घुटने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। आग पर काबू पा लिया गया और घर में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : “मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं…” बात जहन में आते ही CHO बीवी को मा’र डाला
इसे भी पढ़ें : बड़े आतंकी संगठन के झारखंड विंग का खुलासा… जानें
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में खू’न की नदियां बहाने वाला आदिल स्टूडेंट वीजा पर गया था पाकिस्तान
इसे भी पढ़ें : मंत्री सुदिव्य का बयान उनमें कूट कूटकर भरे अहंकार को दर्शाता है : बाबूलाल
इसे भी पढ़ें : मधुबनी-वीरपुर सहित 6 जिलों में एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 34 प्रस्ताव पास
इसे भी पढ़ें : अनिल टाइगर के भाई बोले- भइया की छवि धूमिल करने की सोची‑समझी कोशिश
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हम’ले पर बोलीं मंत्री दीपिका- वक्त डरने का नहीं, डट कर खड़े होने का है
इसे भी पढ़ें : झारखंड की नींव खोद रहे बालू माफिया, ये अबुआ नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल
इसे भी पढ़ें : आतंकियों की गो’ली से जख्मी सामाजिक कार्यकर्ता ने अस्पताल में तोड़ा दम

