Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 01:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पतियों को छोड़ आपस में ब्याह रचाने वाली महिलाओं का रांची से है खास कनेक्शन… जानें क्या
Headlines

पतियों को छोड़ आपस में ब्याह रचाने वाली महिलाओं का रांची से है खास कनेक्शन… जानें क्या

January 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ब्याह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : शादीशुदा दो महिलाओं ने तब पूरी दुनिया को चौंका दिया जब दोनों ने अपने-अपने पतियों को छोड़कर आपस में एक-दूसरे से ब्याह (Same Sex Marriage) कर ली। इन दोनों महिलाओं के नाम गुंजा और कविता बताये गये। इन महिलाओं का इल्जाम है कि इनके पति अक्सर दारू के नशे में मारपीट करते थे। पत्नियों पर शक भी करते थे। दोनों ने अपने-अपने पतियों की प्रताड़ना से तंग होकर उन्हें छोड़ दिया और आपस में ब्याह कर ली। दोनों ने उत्तर प्रदेश के देवरिया के रुद्रपुर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में बीते 23 जनवरी को ब्याह रचायी। दोनों का कहना है कि वे अब एक-दूसरे का साथ रहेंगे। उन्हें अब कोई अलग नहीं कर सकता। फिलहाल उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है। लेकिन वे किराये पर एक घर लेकर साथ रहेंगे। दोनों की ब्याह की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, गुंजा का है रांची से खास कनेक्शन

आपस में ब्याह करने वाली महिलाओं में से एक गुंजा का झारखंड की राजधानी रांची से खास कनेक्शन है। गुंजा का मायकी रांची में है। उसकी शादी रुद्रपुर के नाथ बाबा में हुई थी। इल्जाम है कि जिस शख्स से शादी हुई थी, वह शराब पीकर आये दिन गुंजा को प्रताड़ित करने लगा। यह देख गुंजा ने करीब आठ साल पहले ही उसे छोड़ दिया और गोरखपुर में अलग कमरा लेकर रहने लगी। वह मोबाइल पर इंस्ट्राग्राम व फेसबुक देखती थी। करीब पांच से छह साल पहले मोबाइल के जरिये ही उसका संपर्क गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली कविता नामक महिला से हुआ। वह भी शादीशुदा थी और अपने पति की शराब के नशे से तंग आकर छोड़ दी थी। वह भी गोरखपुर में किराया का कमरा लेकर रहती थी। दोनों ने अपना दुख एक-दूसरे से साझा किया। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गयी।

दूसरी शादी करने की हिम्मत नहीं थी दोनों महिलाओं में

रोजाना बात होने व हर सुख व दुख में सहभागी बनने पर दोनों एक-दूसरे से बेइतहां प्यार करने लगीं। दोनों एक-दूसरे पर अपनी जान छिड़कती थीं। पति बनी गुंजा ने बताया कि हम दोनों इतना प्रताड़ित हो चुकी थीं कि दूसरी शादी करने की हिम्मत ही हो रही थी। इधर हम दोनों की बातें इतनी होने लगी कि हम दोनों चंद सेकेंड एक-दूसरे से बात किये बिना नहीं रह सकते थे। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की ठान ली। गुंजा ने बताया कि बिगत एक पखवारे से हम दोनों शादी का प्लान बना रहे थे। बृहस्पतिवार को हम दोनों ने शादी करने की फैसला करते हुए दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में शादी कर ली।

कविता बोली- गुंजा को दिया पति का दर्जा, नाम बदल रखेंगी बबलू

गुंजा से शादी करने वाली कविता ने कहा कि दोनों ही अपने पति की प्रताड़ना से तंग थी। दोनों की जब सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई और नजदीकियां भी बढ़ गईं। दोनों ने पति को छोड़ते हुए एक-दूसरे से शादी करने की योजना बनाई और शादी कर ली। शादी के बाद कविता ने कहा कि दोनों अब एक साथ नई जिदंगी शुरु करेंगी। गोरखपुर में रुम लेकर दोनों रहेंगी। दोनों कहीं न कहीं नौकरी कर गुजारा कर लेंगी। कविता ने कहा कि गुंजा को पति का दर्जा दिया है। उनका नाम बदल कर बबलू रखेंगी।

इसे भी पढ़ें : मोकामा में तहलका मचाने के बाद ‘छोटे सरकार’ ने कर दिया सरेंडर
इसे भी पढ़ें : सेना की फैक्ट्री में ब्लास्ट, दहला इलाका… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : शूटर के नाम फाइनेंस करायी गयी थी ह’त्या में इस्तेमाल की गयी बाइक, SSP क्या बता गये… देखें
इसे भी पढ़ें : गढ़वा SDM संजय कुमार को नवाजेंगे गवर्नर गंगवार, कब और क्यों… जानें
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोकामा में तहलका मचाने के बाद ‘छोटे सरकार’ ने कर दिया सरेंडर
Next Article ‘डिजिटल इंडिया सेल’ में जबरदस्त छूट, 26 हजार तक सीधा फायदा… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को भून डाला, कार घेरकर बरसाई गोलियां

May 7, 2026

राशिफल @ 07 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 7, 2026

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.